फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर अंचल में आज 4 जुलाई से स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बैनर तले कर्मचारी अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल से कई स्वास्थ्य सुविधाएं बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है क्योंकि रेडियोग्राफर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी नेत्र सहायक अधिकारी कोटी टेक्नीशियन स्टाफ नर्स वार्ड बॉय आया बाई सभी हड़ताल पर रहेंगे। रेडियोग्राफर प्रकोष्ठ के संयोजक संतोष देवांगन ने बताया कि पिछले कई साल से वे सीएम से लेकर स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के पास कई दफे अपनी मांगे लेकर गए हैं। लेकिन अब तक मांगे पूरी नहीं हुई है कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप पड़ सकती है। कई बार एकदिवसीय, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किए पर खाली आश्वासन देते गए मांग पूरा नहीं हुआ तो मजबूरी में 4 जुलाई 2023 से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने पर मजबूर हो गए हैं। उन्होंने बताते हुए कहा कि रेडिएशन भत्ता जो कि 30 साल से ₹50 हैं। जिसे मूल वेतन का 10% किया जाए। पदों की संख्या में वृद्धि रेडिएशन अवकाश, पद नाम परिवर्तन, पदोन्नति क्रम 2800 से 4200 किया जाए। चार स्तरीय वेतनमान इसके साथ इनमें जुड़े अलग-अलग प्रकोष्ठ की भी 24 सूत्री मांगे हैं। जिन्हें लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी ठप, प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी आज से जाएंगे हड़ताल पर
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
