गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में संजीव यदु को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया। संजीव यदु को यह जिम्मेदारी भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रमुख मनु जैन, प्रभारी गुरप्रीत सिंह होरा, युंका प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, मुख्य कन्वेनर अनूप वर्मा ने दी। संजीव यदु को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त करने पर युंका जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा, हरीश यादव, अवधेश प्रधान, केशु सिन्हा, रितेश दीक्षित,अफजल खान,भागीरथी साहू, बंटी शाहिल एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने बधाई दी। गौरतलब है कि संजीव जिला युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में जिला संयोजक रह चुके हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं।
There is no ads to display, Please add some
