किशोर बाला

पखांजुर  ( गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम बासला में दिनांक 12/12/2022 को पंचायत भवन प्रांगण मे स्वर्ण दशक मेला का आयोजन किया गया। उक्त मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा भानुप्रतापपुर संबलपुर तथा कोरर द्वारा किया गया। जिसमे ग्रामपंचायत वासला के सरपंच  विष्णु प्रसाद नायक उपसरपंच श्रीमती मीरा बाई कोमरा, जनपद पंचायत से श्रीमती ईश्वरी नेताम स्वस्थ्य विभाग CHO  रघुवंशी तथा शाखा कोरर के शाखा प्रबंधक  रविकांत साहू शाखा संबलपुर शाखा प्रबंधक  स्वप्निल नन्दा गवली शाखा भानुप्रतापपुर शाखा प्रबंधक  एन के ओट्टी की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ, मेले में 150 से अधिक ग्रामीण जन उपस्थित हुये कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओ की जानकारी श्री ओट्टी द्वारा दी गई, जैसे परिवार के सभी सदस्यों का बैंक खाता खुलवाना एवं बचत का महत्व लेनदेन एवं सुरक्षा उपाय ऋण योजनाओं जैसे कृषि कृषि संबद्ध क्रियाकलाप व्यवसाय ऋण परिवाहन ऋण समूह ऋण, शासकीय योजनांतर्गत ऋण तथा ऋण वापसी ATM, MOBILE बैंक, नेट बैंकिंग प्रधानमंत्री बीमा अटल पेंशन आदि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगो को बैंकिंग जागरुकता एवं बैंक प्रत्येक नागरिक के लिए क्यों आवश्यक है की जानकारी दी गई। स्वर्ण दशक मेला में तीनों शाखा को मिला कर एनआरएलएम अंतर्गत 19 प्रकरणो पर रु 101.00 लाख केसीसी अंतर्गत 02 प्रकरण की स्वीकृति 10 नए बचत खाता आवेदन प्राप्त किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा अच्छी ग्राहक सुविधा देने आमजनता को अस्वस्त किया गया। बैंक द्वारा इस आयोजन को जनता द्वारा काफी सराहना की गई ग्राम सरपंच द्वारा भी अपने उदबोधन में बैंकिंग सुविधाओं का लाभ लेने की बात कही गई। कार्यक्रम में बैंक सखी बैंक मित्रा. बी सी. एफएलसीआरपी आदि का भरपूर सहयोग रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version