समैया कूड़ेम
बीजापुर/भोपालपटनम (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दिनांक 22-08-2022 से अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत भोपालपटनम ब्लॉक में आज चौथे दिन भी संभागीय पदाधिकारीगण का हड़ताल जारी है ।
जिला संयोजक ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता जैसे 2 सूत्रीया मांगों के लिए हड़ताल जैसे कि सरकार ने कर्मचारी एवं अधिकारियों को बाध्य कर दिया है।
जिसके फलस्वरूप विभिन्न संघों के कर्मचारी पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है ।सरकार अपने मंत्री विधायकों के वेतन भत्ते बढ़ाने में बिना विलंब किए बढ़ोतरी कर देती है। और जब कर्मचारी को महंगाई भत्ता देने की बात आती है तो शासन के पास वित्तीय संकट आ जाता है।
श्री शार्दुल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री दमनकारी नीति अपना रहे हैं। कभी वह वेतन काटने की बात करते हैं तो कभी एस्मा लगाने की बात करते हैं इन धमकियों से हमारे शासकीय कर्मी डरने वाले नहीं हैं ।
संभागीय पदाधिकारीगण नीलकंठ शार्दुल जिला संयोजक लोकेश गायकवाड सहसंयोजक यशवंत सिंह जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ कुंडा गांव शिवराज ठाकुर संभागीय अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ एवं चमन लाल वर्मा जिला अध्यक्ष लघु वेतन एवं वाहन चालक संघ और फेडरेशन के जिला संरक्षक अंकारी सुधाकर फेडरेशन जिला उपाध्यक्ष महेश शेट्टी फेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह कोराम स्वास्थ्य संघ से वेंकटराजू एवम समस्त कर्मचारी /पदाधिकारीगण हड़ताल स्थल में उपस्थित थे ।
छत्तीसगढ़ राज्य महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता जैसे 2 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
