लखनपुर (गंगा प्रकाश)। यूनिसेफ छत्तीसगढ़,बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बाल अधिकार वेधशाला एवं समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के द्वारा विश्व बाल दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला कंचनपुर विकास खण्ड लखनपुर जिला सरगुजा में और प्राथमिक शाला सलका विकास खंड उदयपुर जिला सरगुजा में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू के द्वारा बैठक और बालसभा का आयोजन किया गया। दोनों स्कूलों में में बाल सभा के दौरान बच्चों के अधिकार , मानसिक स्वास्थ्य, तनाव,चाईल्ड लाईन 1098, बाल गृह, बालिका गृह, मिसन वात्सल्य, निशुल्क शिक्षा का अधिकार के बारे और नशा मुक्ति केंद्र में जानकारी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शासकीय प्राथमीक शाला कंचनपुर के प्रधान पाठक महेंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षक राजीव कुमार गुप्ता, शिक्षिका श्रीमती बबीता कंवर प्राथमिक शाला सलका के प्रधान पाठक श्रीमती पदमा सिंह, सहायक शिक्षक प्रफुल्ल कश्यप, राजेश सिंह,श्रीभुवन नारायण सिंह और संकुल समन्वयक हेमप्रकाश सिंह सहित छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के कार्यकर्ता आकाश साहू, बलदेव सिंह, राजेश सिंह, राजेश सराठे अधिवक्ता भारती साहू के द्वारा भी बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान किया गया।इस दौरान बच्चों को खेलकूद भी कराया गया।
There is no ads to display, Please add some
