मुंगेली(गंगा प्रकाश)। विगत कई वर्षों से कई जनहित क्षेत्रों में अपनी योगदान देकर अहम भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला ईकाई मुंगेली में इस बार अनेकों वरिष्ठ पत्रकारों का सदस्यता के साथ विस्तार हुवा है वही संघ की गठन के बाद नव न्युक्त शहर अध्यक्ष साजिद खान एवं प्रदेश सचिव नूतन गुप्ता से जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव ने अपने साथियों के साथ लोरमी पहुंचकर भेंट मुलाकात कर स्वागत किया।
वहीं संगठन के मजबूती व संघ के साथियों की एकाग्रता एवं हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बड़े कार्यक्रम आयोजन के लिए चर्चा किया गया।वही इस मौके पर जिला महासचिव अजीत बघेल, मुंगेली ब्लाक अध्यक्ष शुभम देवांगन, मुंगेली ब्लाक उपाध्यक्ष यशवंत जायसवाल उपस्थित रहे।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला ईकाई मुंगेली के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव व अजीत बघेल एवं संघ के प्रदेश कार्य करणीय पदाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में जिला व संभाग स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर पूरे जिले में संघ का अत्यधिक योगदान कर नया आयाम स्थापित किया है वही इस वर्ष भी कोई भव्य कार्यक्रम का आयोजन होना निश्चित ही माना जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some
