संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया निरीक्षण

रायपुर(गंगा प्रकाश)। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां नवा रायपुर स्थित सेक्टर 27 में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के नये कार्यालय भवन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परिषद का नया कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से सज-धज कर तैयार है, जल्द ही नये कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के अध्यक्ष एवं विभागीय मंत्री उपाध्यक्ष है। छत्तीसगढ़ विविध विधाओं को आगे बढ़ाने एवं एक छत के नीचे सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से अकादमियों, आयोग और शोधपीठों तथा फिल्म विकास निगम को समन्वय कर छत्तीसगढ़ी परिषद का गठन किया गया है, परिषद के अंतर्गत 6 शाखाएं हैं, जिसमें अलग-अलग विधाओं के विषय-विशेषज्ञों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के रूप में मनोनित किया गया है। इन विषय विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर कार्यशाला और कार्यक्रमों के माध्यम से छत्तीसगढ़ संस्कृति को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने इस मौके पर बताया कि प्रदेश के कलाकारों और विभागीय कार्यों की सहजता एवं सरलता को बनाने हेतु परिषद के नवनिर्मित कार्यालय को सर्वसुविधा युक्त बनाया जा रहा है। आगामी माह में इस नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version