फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सरकार में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्य पद्धति पर चर्चा करते हुए जिला पंचायत की सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रि ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व में राज्य के सभी समाज व वर्गों के उत्थान और विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। समाज को संगठित और आगे बढ़ाने के लिए जमीन आवंटन के साथ भवन के लिए राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने गरीबों किसानों और सभी श्रमिकों के लिए योजनाएं बनाई है। गौठान विकसित कर गौ सेवा और महिला स्व सहायता समूह को रोजगार से जोड़ा गया है। गोबर की खरीदी कर आर्थिक विकास से जोड़ा जा रहा है इससे छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हुई है।
There is no ads to display, Please add some
