चंद्रशेखर जायसवाल

रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले दिनांक 16/03/23को रायगढ़ नगर निगम में महापौर, सभापति और आयुक्त महोदय से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया, जिसमें शिक्षकों की दोसुत्रीय मांग जिसमें पहली मांग 2011-12 या उसके बाद नियुक्त हुए नगरीय निकाय के शिक्षा कर्मी वर्ग 3 जिनका आज पर्यंत तक समयमान वेतनमान का आदेश जारी नहीं हुआ है जिस हेतू उक्त शिक्षक समयमान वेतनमान का एरियर्स राशि के पात्र होते हुए भी लाभ से वंचित हो रहे हैं इसलिए नगर निगम आयुक्त,महापौर और सभापति जी को  यथाशीघ्र समयमान वेतनमान का आदेश जारी करते हुए हुए लाभान्वित शिक्षकों से गणना पत्रक मंगाकर और कार्यालय द्वारा उसका सत्यापन कर एरियर्स राशि भुगतान करने का निवेदन किया गया, दूसरी मांग जिसके तहत 2018-19 में एनपीएस खाते में सीपीएस का जो राशि जमा होना था, वेतन में कटौती होने के बावजूद भी कर्मचारी एवं सरकार का हिस्सा आज पर्यंत तक जमा नहीं हुआ है उक्त राशि को कर्मचारी के खाते  में यथाशीघ्र जमा करने हेतु आग्रह किया गया, शिक्षकों की दोनों समस्याओं को सुनने समझने के पश्चात आयुक्त महोदय और महापौर महोदया ने यथाशीघ्र पहल कर समस्या का निराकरण करने की बात कही।

विदित हो कि पूर्व में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले रायगढ़ नगर निगम के अधीनस्थ नगरीय निकाय के कर्मचारी जिनका संविलियन पूर्व अक्टूबर 2020 का मासिक वेतन का 62 शिक्षाकर्मियो का जो वेतन रोका गया था उसके लिए दो बार नगर निगम आयुक्त से मिलकर वेतन जमा करने हेतु और आवंटन के लिऐ पुनः मांगपत्र भेजने हेतु निवेदन किया गया था और पुनः मांग पत्र भेजा गया जिसका छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के द्वारा मंत्रालय में वार्ता कर रायगढ़ नगर निगम के लिए राशि आवंटित कराई गई और राशि आवंटित होते ही उक्त 62शिक्षकों का पेंडिंग वेतन दिनांक 24 फरवरी2023 को उनके खाते में जमा करा दिया गया, उक्त कार्य हेतु संबित मिश्रा नगर निगम आयुक्त महोदय को फेडरेशन के द्वारा बधाई भी दिया गया

आज के ज्ञापन कार्यक्रम में सी पी डनसेना(राहुल)की अध्यक्षता में रायगढ़ विकासखंड अध्यक्ष विनोद कुमार एक्का, रायगढ़ विकासखंड अध्यक्ष नगरीय निकाय कमलेश बंजारे, महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी श्रीमती कविता साहू,श्रीमती रोशनी पटेल ,नगरीय निकाय उपाध्यक्ष जगन्नाथ पांडे, संगठन के कार्यकर्ता सुशील गढ़तिया, विष्णु चरण गुप्ता बार्थलोमिस टोप्पो आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version