राहुल प्रियंका गांधी सेना राष्ट्रीय सचिव नंदलाल लालवानी साथ मे रहे मौजूद
रायपुर(गंगा प्रकाश) :- उत्तरप्रदेश के रामपुर खास विधानसभा के लालगंज स्थित कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर रविवार को छत्तीसगढ़ सरकार के छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिंडलानी के पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । गिंडलानी ने रामपुर खास स्थित पर्यटन स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद विधायक के कैम्प कार्यालय पहुंचे गिंडलानी ने कहा कि कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के साथ पशु पालन को बढ़ावा देने के लिए गोबर तथा गौमूत्र की सरकारी खरीद कर रही है। उन्होंने रामपुर खास में विधायक आराधना मिश्रा मोना के द्वारा कराये गये विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां का विकास कई प्रदेशों के विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा है। राहुल गांधी के संसद की सदस्यता के समाप्त होने को लेकर रामगिंडलानी ने कहा कि मोदी सरकार संसद में विपक्ष की आवाज को पूरी तरह खत्म करने पर आमादा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के समर्थन में देश में प्रजातंत्र को बचाने के लिए संघर्ष की धार तेज करने को कहा। उनके साथ आये रवि ग्वालानी भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांसद मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, छोटे लाल सरोज, बृजेश द्विवेदी, विनय पाण्डेय, शास्त्री सौरभ, त्रिभू तिवारी, सोनू मिश्रा, रिंकू धुरिया, रामप्रकाश प्रजापति, रामबोध शुक्ल, फक्कड़ पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some
