रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुंगेली आज के दौर में लड़कियां किसी लड़कों से काम नहीं है, इस तर्ज पर रायपुर एमिटी कॉलेज में अध्यनरत BA LLB कि छात्रा इंद्रप्रीत कौर छाबड़ा पिता मुंगेली के लोकप्रिय अधिवक्ता रविंदर सिंह छाबड़ा ने स्वर्ण पदक जीता है। मुंगेली की बेटी इंद्रप्रीत कौर छाबड़ा ने एमिटी कॉलेज से स्वर्ण पदक जीत कर शहर का नाम गौरांवित किया है।
हाल ही में एमिटी कॉलेज के द्वारा रायपुर दीनदयाल ऑडिटोरियम स्टेडियम में दीक्षांत समारोह आयोजित की गई थी जिस में राज्य के राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा इंद्रप्रीत कौर छाबड़ा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
इंदरप्रीत कौर अपनी ने बताई आज जो कुछ भी हूं मेरे मम्मीजी पापा जी और गुरूजनों सहित परिवारो के सहयोग मार्ग दर्शन से हूँ इंदरप्रीत कौर अपनी 12 वी तक की पढ़ाई मुंगेली में ही रहकर किया और बी ए एल एल बी की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी रायपुर से की है, वर्तमान में सिविल जज की तैयारी कर रही है। भविष्य में न्यायाधीश बनने की इच्छा जाहिर की।
There is no ads to display, Please add some
