छुरा(गंगा प्रकाश)। 8 वी संयुक्त भारतीय खेल दुबई ओपन इंटरनेशनल दिनांक 1 अगस्त से 6 तक आयोजित कई है जिसमे केन्या ,भारत फिलीपींस ,दुबई,थाइलैंड,नेपाल,श्रीलंका, मालदीव,और पाकिस्तान ने भाग लिया है।
जिसमे छुरा नगर से कु दुर्गा चंद्राकर ने भी बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में 50 किलोग्राम ग्राम वर्ग फ्री स्टाइल में फिलीपींस की जॉर्जी,केन्या के मेई और दुबई की अल्फलिस्ता को हराकर फाइनल में पहुंचीं, और श्रीलंका की मैरी थमसन को को एकतरफा हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। ज्ञात हो कि कुमारी दुर्गा छुरा नगर की एक सामान्य परिवार में पली बढ़ी और पिता पेशे से वाहन चालक हैं बावजूद इसके इसने अपने लग्न व मेहनत से लगातार प्रयासरत रहकर इस क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। आपको बता दें कि दुर्गा ने लगातार तीसरी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है । इससे पहले नेपाल,और थाइलैंड में भी गोल्ड मेडल जीता है
इस अवसर पर छुरा नगर के जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, उनके शिक्षकगण, और सभी नगर वासियों के साथ अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
There is no ads to display, Please add some
