छुरा(गंगा प्रकाश):-मामला थाना छुरा क्षेत्र है जहां दिनांक 27.112022 का ग्राम महेली निवासी प्रार्थी धनीराम नागेश ने थाना कुरा पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27-112022 को सुबह 09.00 बजे वह अपने परिवार सहित खेत गया हुआ था करीबन 02:00 बजे दोपहर को आकर देखा तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे के अंदर रखे संदूक का ताला भी टूटा हुआ था जिसे अज्ञात चोर द्वारा उसके अंदर रखे नगदी रकम 11,000 रुपये, चांदी की पायल एक जोड़ी कीमती 28,000 रुपये, सोने की फुल्ली 01 नमः कीमती 700 रुपये कुल 39,700 रुपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना प्रभारी छुरा द्वारा तत्परता से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 177 / 2022 धारा 454,380 पंजीबद्ध कर इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी, सूचना पर जिला गरियाबंद के कप्तान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काले के दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  चंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक व उपपुलिस अधीक्षक सुश्री निशा सिन्हा के पर्यवेक्षण में तत्काल थाना प्रभारी छुरा पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की तथा संदेही हीरासिंह पिता दुकाल उर्फ दुकान सिंह ठाकुर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए प्रार्थी के घर के दरवाजे का ताला को लोहे के रोड से तोड़कर कमरे में प्रवेश कर वहां रखे संदूक के ताला को तोडकर संदूक के अंदर रखे ग्यारह हजार रूपये,चांदी के पायल, सोने की फुल्ली को चोरी कर लेना तथा चोरी के रूपयों में के छ हजार रूपये खाने पीने में खर्च करना बताने पर आरोपी के कब्जे से नकदी पांच हजार रूपये, चादी की पायल सोने की फुल्ली को जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

कार्यवाही में रही इनकी मुख्य भूमिका

पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर, सउनि सुरेश कुमार निषाद, मोहन ठाकुर प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा, धनुष निषाद, गंगाराम कोचन का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

हीरासिंह पिता दुकालू चर्फ दुकाल सिंह ठाकुर 10 वर्ष साकिन मंडली पाना छुरा जिला गरियाबंद (छग)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version