विष्णु सरकार को बताया छत्तीसगढ की पालनहारी सरकार

गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)।  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा गरियाबंद जिले के छुरा नगर में महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी के पक्ष में चुनावी सभा ली। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए महासमुंद लोकसभा में फिर से कमल खिलाने का आव्हान किया।

इस दौरान सभा में राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ श्वेता शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी भी उपस्थित थे।

पहली बार छुरा पहुंचे उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मैं आपके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं। केंद्र में मोदी सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है। राज्य की विष्णु देव सरकार ने तीन महीने मोदी जी के गारंटी को पूरा किया। यह सरकार सीधी सरल और पालनहारी सरकार है। इस दौरान कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश करने वाले युवाओं का उन्होंने भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत भी किया।

पांच साल कांग्रेस ने सिर्फ घोटाला किया

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कांग्रेस ने पांच साल सिर्फ घोटाला किया। कोयला, रेत, शराब, महादेव एप घोटाला किया। किसानों को ठगा, युवाओं को ठगा। माताओं और बहनों को ठगा। अन्नदाता किसानों को भी ठगने से पीछे नहीं रहे। दो साल का बोनस देने की घोषणा की। एक भी वादे पुरे नहीं किए। आज किस मुंह से जनता के बीच वोट मांगने जा रही है।

मोदी के लिए अमर्यादित

डिप्टी सीएम शर्मा ने सभा में कहा कि कांग्रेस की मानसिकता खराब हो चुकी है। उनके नेता अनर्गल टिप्पणी करते है। चरण दास महंत मोदी का सिर फोड़ने की बात करते है, लखमा मोदी मर जाए कहते है। कांग्रेस मुद्दे को छोड़ कर मोदी को गली देना का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के ऐसे बयान पर शर्म आनी चाहिए। ये जितना मोदी को गली देंगे जनता उतना ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

कांग्रेस ने राम मंदिर का फैसला लटक के रक्षा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कभी नही चाहती थी मंदिर बने। कांग्रेस ने विभाजन की राजनीति की। वोट बैंक के लिए राम मंदिर निर्माण रोक कर रखा। कोर्ट में वकील लगाए। हर संभव प्रयास किया कि मंदिर न बने। मंदिर बनने के बाद भी इन्होंने उद्घाटन समारोह का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था, मंदिर भी बना। तारीख भी बताई और आज देश हजारों लोग यहां दर्शन कर लिए पहुंच रहे है।

मोदी के हाथ में देश सुरक्षित

इस अवसर पर सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई। अलगाववाद को खत्म करने का काम किया है। देश में आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया। अब देश में बम नहीं फुड़ते। घुसपैठ नही होती। आज भारत सीमा में घुस कर मरती है। पाकिस्तान और म्यांमार में घुस के मारा।

सभा में राजिम विधायक रोहित साहू ने राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही हर वादे को पूरा किया। महिलाओ का सम्मान किया। उनसे किए वादे पूरे किए। किसानों का सम्मान किया। दो साल का बोनस दिया। अंतर की राशि एकमुश्त दी। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता के आशीर्वाद से आज सुशासन की सरकार है। केंद्र में फिर से सशक्त सरकार बनाने कमल खिलाए।

इस अवसर पर भाजपा के विकासमुखी नीतियों से प्रभावित होकर 100 से अधिक युवाओं ने भाजपा ज्वाइन की। डिप्टी सीएम शर्मा ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। साथ आगमी चुनाव में कमल खिलाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक भागवत हरित, जिला सह प्रभारी किशोर महानंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ श्वेता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, गोपचंद बनर्जी, रामूराम साहू, श्यामलाल सोरी, यादराम साहू, अघन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर साहू, फिरतुराम कंवर, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष हरित, अजय रोहरा, सागर मयाणी, सुमित पारख, छुरा मंडल अध्यक्ष पिलुराम यादव,खोमन चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष छुरा भोलेशंकर जायसवाल, रिंकू सचदेव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version