गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा शासन के 9 महीने में ही गुंडाराज कायम हो गया है। अपराध तेजी से बढ़ रहे है इस वजह से भाजपा पर से आम आदमी का भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले लोहारीडीह गांव के युवक के साथ पुलिस कस्टडी में बर्बरतापूर्वक प्रशांत साहू को मारा गया। इतना मारा गया की उसके प्राण निकल गए। मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय को गृहमंत्री विजय शर्मा का तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देना चाहिए। एक निकम्मा गृहमंत्री जिसके विधानसभा क्षेत्र में एक युवक पुलिसिया बर्बरता का भेंट चढ़ गया जो नींदनीय है। जनपद अध्यक्ष श्रीमती साहू ने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा उनके राज में पूरे प्रदेश में अत्याचार की अनेक घटनाएं सामने आ चुकी है। इस तरह प्रदेश के सबसे ज्यादा आबादी वाले समाज पर अत्याचार के खिलाफ पूरे प्रदेश भर के साहू समाज में आक्रोश व्याप्त है। पुष्पासाहू ने कहा कि सत्ता पार्टी भाजपा के दबाव में आकर पुलिस जो अत्याचार कर रही है वह निंदनीय है। ऐसी स्थिति में विजय शर्मा को नैतिकता के नाते अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।
There is no ads to display, Please add some
