कई बार जंगली जानवर लोगों पर हमला भी कर देते हैं। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां जंगल के रास्ते से गुजर रही थीं। तभी उनका सामना एक भालू से हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां जंगल के रास्ते से गुजर रही थीं। तभी रास्ते में उनका सामना अचानक एक विशाल काले भालू से हो गया। भालू को सामने देखकर लड़कियां दहशत में आ गईं। इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला है।

देखें वीडियो…

वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल भालू को सामने देखकर उन लड़कियों ने न तो शोर मचाया और ना ही भागने की कोशिश की। हलाांकि भालू को सामने देखकर लड़कियों की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। फिर भी उन्होंने धैर्य रखा और लड़कियां वहीं पर बुत बनकर खड़ी हो गईं। लड़कियां इतनी डर गई थीं कि पलटकर यहां वहां मदद की मांगने तक की हिम्मत भी नहीं जुटा पाईं। वीडियो देखकर आप उनके डर और दहशत का अंदाज़ बखूबी लगा सकते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इसके बाद भालू उन लड़कियों के पास गया और दो पैरों पर खड़ा होकर उनका चेहरा सूंघने लगा। इसके बाद एक लड़की को पकड़कर उसका पूरा मुआयना करने लगा। एक साथी के इतना करीब हुंकार जानवर को देखना था कि बाकी सहेलियों की हालत पतली होने लगी. डर के मारे उनकी सिट्टी पिट्टी ऐसी गुम हुई की भागने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थीं लिहाजा तीनों लड़कियां एक ही जगह पर बुत बन कर खड़ी हो गईं।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version