बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के लिए गुरुवार का दिन सबके लिए आश्चर्य जनक एवं खुश खबरी का पल लेकर आया क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के सभी भाजपा नेता, कार्यकर्ता, एवं करोड़ों छत्तीसगढ़ के जनता को सरप्राइज देते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जवाबदेही जगदलपुर के ऊर्जावान विधायक किरण सिंह देव के कंधों पर देने का विशेष पत्र जारी करते हुए औपचारिक घोषणा किये जिसके बाद समूचे छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ा।किरण सिंह देव को बधाई देने वाले भाजपा नेताओं एवं कार्यर्ताओं का देर शाम तक तांता लगा रहा है।वहीं किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के कमान दिये जाने के बाद कसडोल कसडोल विधानसभा के लोकप्रिय जनहितैषी भाजपा नेता एवं विधायक के लिए उम्मीदवारी करने वाले पवन साहू ने मीडिया के माध्यम से खुशी को प्रकट करते हुए पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की संगठन ,एकता, विश्वसनीयता,भाई चारे को और अधिक बल श्री सिंह देव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मिलेगा।सभी कार्यकर्ताओं के लिए किरण सिंह देव का प्रदेश अध्यक्ष बनना प्रेरणा दायक होगा।पार्टी में और मजबूती तेजी से देखने को मिलेगा साथ ही लोकसभा का परिणाम भी ऐतिहासिक होगा।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के प्रति श्री साहू ने आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व की निर्णय पार्टी के लिए सदैव जनहितकारी साबित हुआ है जिसके चलते विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान तीनों ही राज्यों में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार आया।श्री साहू ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेसित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास का छत्तीसगढ़ की नींव को बढ़ावा मिलेगा की बात कहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version