छुरा(गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत भरुवामुडा के आश्रित ग्राम जटियातोरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्रेरक स्वयऺ सेवी संस्था गरियाबंद व ग्राम वासी जटियातोरा द्वारा किया गया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर जिला पंचायत सदस्य श्रीमति केशरी नोहर धुव अध्यक्षता श्रीमति तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष छुरा विशेष अतिथि श्रीमति हेमलता धुव सदस्य जनपद पंचायत छुरा,सुश्री जागृति ठाकुर सदस्य जनपद पंचायत छुरा,सुरेखा ठाकुर सरपंच सड़क परसुली,हितेश्वरी ठाकुर सरपंच मैनपुर,संतरा बाई नेताम सरपंच मोगरा,धनेश्वरी नेताम सरपंच कौन्दकेरा,दीपा सोरी सरपंच दादरगांव नया,अश्वनी नेताम उपसरपंच भरूवामुडा,प्रताप सिंह नेताम सरपंच भरूवामुडा मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुजा अर्चना कर किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमति केशरी धु्व ने अपने उदध्बोधन में कहा कि हम सब महिलाओं को आगे आना होगा। हर गांव में महिलाएं आगे रहना चाहिए। जो महिलाओं से छेड़छाड़ करता है,दहेज के कारण प्रताड़ित करता है,उसकी शिकायत तुरंत थाना में दर्ज कराई जावे।आज की महिलाएं अब पुरुषों से आगे बढ़ गये है। तभी तो हमारे देश के राष्ट्रपति पद पर महिला ही आसिन है।हमारे ऊपर कोई भी विपत्ति आ जाय तो उसे डट कर मुकाबला करना है। अध्यक्षता कर रही जनपद अध्यक्ष श्रीमति तोकेश्वरी मांझी ने कहा कि हम सबको हर वर्ष अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाना चाहिए।जिससे हम महिलाओं में ऊर्जा का संचार होता है।श्रीमति मांझी ने प्रेरक संस्था एवं ग्राम वासियों को इस प्रकार कार्यक्रम रखने पर धन्यवाद दिया कार्यक्रम में विकासखण्ड छुरा के महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन महिला समूह के सदस्यों ग्राम संगठन के दीदीओं और महिला सरपंच व ग्रामीण जन भारी जनसंख्या में उपस्थित थे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
