अरविन्द तिवारी  

रायपुर (गंगा प्रकाश)-  छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आम जनता सहित हर वर्ग के उपभोक्ताओं के भारी भरकम बिजली बिल को भूपेश बघेल सरकार की लूटखसोट और तानाशाही करार देते हुये कहा है कि कांग्रेस सरकार जनता की जेब पर सीधा डाका डाल रही है। बिजली बिल हाफ करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने एक ही महीने में जनता के सिर पर दस हजार रुपये तक का बोझ डाल दिया। बिजली बिल में इस अधिभार का करंट भूपेश बघेल सरकार के असली चेहरे को उजागर कर रहा है। यह जनता के साथ छलावा और जनता के साथ लूट है। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस महंगाई पर घड़ियाली आंसू बहाते हुये देश भर में ड्रामा करती है और यहां भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पीछे के दरवाजे से  जनता की जेब से पैसा निकाल रही है। यह घोर निंदनीय है , जनता के प्रति अक्षम्य अपराध है। सरकार जनता को किसी प्रकार की राहत तो दे नहीं रही है , उल्टे हर तरह से जनता को निचोड़ा जा रहा है। भूपेश बघेल सरकार जनता को गन्ने की तरह पेर रही है। वहां तक भी जनता खून के आंसू पी रही है लेकिन जो जनता के पास है , वह भी लूट कर ना जाने कहां पैसा भेज रहे हैं ? नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने इसके पूर्व एक साल में दो बार बिजली के दाम बढ़ाकर जनता को झटका दिया। अब अधिभार के रूप में जनता को करंट लगाने वाले भूपेश बघेल उस करंट के लिये तैयार रहें , जो जनता उन्हें चुनाव में देने के लिये तैयार है।         


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version