जनपद पंचायत विकास निधि से उपाध्यक्ष योगेश साहू ने दी 42 स्टील चेयर

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत विकास निधि का बेहतर उपयोग करते हुए फिंगेश्वर जनपद के उपाध्यक्ष योगेश साहू ने एक नई सोच के साथ ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की शुरुआत की है। इसके तहत जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतो के चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों के किनारे स्टील चेयर स्थापित किए गए हैं।यह पहल खासतौर पर बुजुर्गों, यात्रियों और राहगीरों को आरामदायक बैठने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत जेंजरा में 8 नग,आश्रित ग्राम मुड़तराई में 2 नग,ग्राम पंचायत भेंडरी में 8 नग,आश्रित ग्राम पंडरी तराई में 2 नग,ग्राम पंचायत रवेली 4 नग,ग्राम पंचायत लोहरसी 8 नग,ग्राम पंचायत सहसपुर 8 नग,आश्रित ग्राम कसेरुडीही 2 नग इस प्रकार इन सभी ग्राम पंचायत में कुल 42 स्टील चेयर प्रदान की गई। चेयर लगने के बाद इन ग्राम पंचायतों के चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को बैठने की समुचित व्यवस्था मिली है।विशेष रूप से बुजुर्गों ने इस प्रयास की सराहना की है। इस पहल को लेकर ग्रामवासियों ने योगेश साहू का आभार व्यक्त किया। ग्राम पंचायत जेंजरा की सरपंच हीरामणि साहू,ग्राम पंचायत सहसपुर की सरपंच खेमिन साहू,ग्राम पंचायत भेंड्री के सरपंच मोहन साहू,ग्राम पंचायत रवेली की सरपंच राधा साहू,ग्राम पंचायत लोहरसी की सरपंच कामिनी धु्रव,पूर्व सभापति अखिलेश साहू,जनक सेन (उपसरपंच),गैंद राम साहू और अन्य ग्रामवासियों ने इस प्रयास को सराहा और इसे ग्राम विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। नई सोच के साथ विकास की राह पर योगेश साहू ने इससे पहले भी विभिन्न विकास कार्यों को अंजाम दिया है। उन्होंने चरोदा में पानी की टैंकर सेवा शुरू की, सुरसाबांधा में जल प्रबंधन की सुविधा बढ़ाई और भेंडरी में युवाओं के लिए व्यायाम सामग्री उपलब्ध कराई। उनके ये कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। योगेश साहू का यह कदम जनपद पंचायत विकास निधि के उपयोग का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version