जनप्रतिनिधियों एवं मितानिनों ने मीडिया को बताया बीएम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान एवं नर्सो का कार्य सराहनीय एवं उत्कृष्ट         

गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कसडोल मुख्यालय स्थित शहीद संत राम साहू स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल के बी एम ओ डॉ अंजान सिंह एवं स्टॉफ नर्सों के द्वारा लगातार किये जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए इन्हें बदनाम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग कसडोल नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से 24 जुलाई को जनदर्शन में उपस्थित होकर किये गए वंही कसडोल मितानिनों सहित मास्टर ट्रेनरों ने भी सेवानिवृत्त वनरक्षक कुंदन श्रीवास एवं कसडोल अस्पताल में पदस्थ वाहन चालक सुरेंद्र टंडन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग किये हैं।आवेदन पत्र में उल्लेख शिकायत पर प्रकाश डालने पर पता चला है कि जनप्रतिनिधियों ने आवेदन पत्र के माध्यम से कलेक्टर को अवगत कराया कि कसडोल के कुछ लोग अस्पताल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बेवजह बदनाम करने की नियम से कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मानसिक प्रताड़ना दिये जा रहे हैं जो उचित नहीं ।जबकि अस्पताल के कर्मचारियों एव अधिकारियों का काम से जनता संतुष्ट हैं शासन की सभी जनकल्याण कारी योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक समय पर हो रहा है।वंही मितानिनों एवं एम टी स्वास्थ्य पंचायत कसडोल ने नामजद कुंदन श्रीवास एवं सुरेंद्र टण्डन वाहन चालक के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंप कर दोनों व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग किये गए हैं। मितानिनों ने 12 बिंदुओं में कुंदन श्रीवास एवं सुरेंद्र टंडन के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई किये जाने की शिकायत पत्र 24 जुलाई को बलौदाबाजार कलेक्टर को दिये गए हैं।अब देखने वाली बात है कि उक्त दोनों व्यक्ति के खिलाफ कलेक्टर कब कार्रवाई करेंगे।बिंदु क्रमांक 01 कुंदन श्रीवास एवं सुरेंद्र टण्डन प्रसव पूर्व हितग्राहियों से मौखिक एवं लिखित दस्तावेज तैयार कर  हितग्राहियों से हस्ताक्षर लेकर शिकायत के उकसाने का काम करते आ रहे हैं।बिन्दु क्रमांक02एवं 04 के हिसाब से कुंदन श्रीवास पहले भी स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों में आर टी आई लगाकर परेशान करते आ रहे हैं।पूर्व बी एम ओ कसडोल डॉ सी एस पैकरा के खिलाफ भी कुंदन श्रीवास आर टी आई लगाकर मंदिर बनवाने के नाम पर रुपये वसूलने की बात सामने आया है। बिंदु क्रमांक10एवं 12 के हिसाब से कुंदन श्रीवास परिवार के लगभग06 सदस्य कसडोल अस्पताल सहित कसडोल के निजी अस्पतालों में सेवा दे रहे हैं ।अब शिकायत में क्या सही क्या गलत है फिलहाल जांच के बाद स्पष्ट हो ही जाएगा।हमारा न्यूज़ चैनल एवं न्यूज़ साइट किसी भी आरोप एवं आरोपियों की पुष्टि नहीं करता है।जो भी पुष्टि करेगा उसके लिए सम्बंधित विभाग को ही अधिकार है।अब हर किसी को इंतजार करना ही अंतिम विकल्प है कि शिकायत पर विभाग निष्पक्ष कब कार्रवाई करेगा? वंही कुंदन श्रीवास एवं सुरेंद्र टंडन ने मीडिया को बताया कि उन पर लगे सारे आरोप निराधार है।एक बात और बताते हुए बी एम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान ने मीडिया को यह बात भी बताया कि उन्होंने भी कुंदन श्रीवास के खिलाफ पुलिस थाना कसडोल में अवैध उगाही की शिकायत 1जुलाई को किये गए हैं जिस पर कार्रवाई अभी शेष है।सभी शिकायत की कॉपी की प्रतियां न्यूज़ के साथ से संलग्न है।वही अतिरिक्त जिलाधीश ने जांचकर कार्रवाई की बात कहा।कसडोल थाना प्रभारी के सी दास ने भी कहा जांच उपरांत नियमानुसार कार्रवाई होगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version