सक्ति (गंगा प्रकाश)। -सक्ति ज़िलाअंतर्गत महाविद्यालय हसौद में छात्रों के द्वारा जनभागीदारी शुल्क को कम करने के लिए ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में लिखा गया है कि शा. महाविद्यालय हसौद में आस पास के महाविद्यालयों से जनभागीदारी शुल्क काफी अधिक है जिससे छात्रों को कठिनाईओ का सामना कसा पड़ता है जिसमे स्नातक 500 रू. एवं स्नातकोत्तर 1000 रु. शुल्क लिया जाता है।जो गरीब पिछड़ा बाहुल्य क्षेत्र के छात्रों के लिए बहुत अधिक है। इसलिये जनभागीदारी शूल्क की विषमता को समाप्त कर स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की 400 रु. करने की मांग की है। जनभागीदारी शुल्क को कम करने के लिए प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय हसौद को आवेदन दिया गया जिसमे मुख्य रूप से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धीरज जाटवर , संतोष लहरे, सुरेश अंचल, आशीष टंडन, किशन, सोनू मल्होत्रा, बिपासा साहू, राजा रात्रे, दीपक चंद्रा, आयांश, ज्योति, एवं महविद्यालयीन छात्र गण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
