बेमेतरा । लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय  क्षेत्र 07 दुर्ग अन्तर्गत  ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक (ऑब्जर्वर)  एस. बी. शेट्टीनावर (आई.ए.एस.) आज मंगलवार  अपराह्न ज़िला पंचायत  लाइव वेबकास्टिंग नियंत्रण कक्ष पहुँचे। बेमेतरा ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ में   मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार ज़िले  में 375 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की  गतिविधियां देखी और जानकारी ली। उनके साथ लायज़निंग ऑफिसर  कार्यपालन अभियंता जलसंसाधन  चन्द्रशेखर  शिवहरे साथ थे।
     लाइव वेबकास्टिंग सहायक नोडल अधिकारी श्री महेंद्र वर्मा  और उनके तकनीकी सहयोगियों ने पूरी जानकारी से  अवगत कराया। उन्होंने  बताया कि नियंत्रण कक्ष से  बूथों पर पूरी सतत नज़र रखे हुए है। उनके साथ तक़रीबन 50 तकनीकी कर्मचारी  के साथ शिक्षक और सुपरवाइजर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि   सबसे अधिक विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा के 173 मतदान केंद्रों पर, वही नवागढ़ के 102और साजा के 100 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है । 375 मतदान केंद्रों में अंदर और बाहर 750 कैमरे लगाए गए है। उन पर नज़र रखी जा रही है।
     कैमरे बूथ उन स्थानों पर चिन्हित किए गए हैं, जहां  अच्छी नेटवर्किंग की व्यवस्था है। लाइव प्रसारण की जिम्मेदारी आईटी विभाग  कर रहा है। इन बूथों पर तीन स्तर पर निगरानी की व्यवस्था हो रही है। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी आैर रायपुर  में राज्य निर्वाचन आयोग इन बूथों पर मतदान प्रक्रिया को लाइव देख रहे है।
    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन  में निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए 50 फीसदी मतदान केन्द्रों की लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है । पूर्व में  वेबकास्टिंग के लिए ऑपरेटर / तकनीकी सहायक को वेबकास्टिंग कैमरा स्थापित ( स्टालेशन) का  प्रशिक्षण और उपकरण  वितरण किया जा चुका है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version