गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।जनसमस्या निवारण शिविर पखवाड़ा अंतर्गत नगर पंचायत फिंगेश्वर द्वारा प्रति दिन एक वार्ड में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें 03.08.2024 को वार्ड क्र. 08 रंगमंच में लगाया गया। जिसमें राशन कार्ड का 06, आयुष्मान कार्ड का 26 आवेदन प्राप्त हुये जिसका त्वरित निराकरण किया गया। इसी प्रकार पट्टा, निर्माण आदि सहित शिविर में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें 33 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। इस शिविर में त्वरित निराकरण करते हुये वार्ड पार्षद दीपक श्रीवास के माध्यम से राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इसी कड़ी में 05.08.2024 को नया बस स्टैण्ड में शिविर लगाया गया जिसमें राशन कार्ड का 26, आयुष्मान कार्ड का 11 आवेदन प्राप्त हुये जिसका त्वरित निराकरण किया गया। इसी प्रकार पट्टा, निर्माण, पेंशन आदि सहित शिविर में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें 37 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। आज शिविर में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू मुख्य रूप से पहुँचे। इस दौरान उन्होंने अनेक योजनाओं के हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्रों का वितरण किया व नगर की समस्याओं को सुनकर इसके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस दौरान नगर के नवयुवक दुर्गोत्सव समिति की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए सोसायटी प्रांगण में सांस्कृतिक भवन के लिए 25 लाख रूपये की घोषणा की और कहा कि फिंगेश्वर नगर के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रहेगी आप सबकी भावनाओं के अनुरूप फिंगेश्वर नगर का समुचित विकास होगा। इस घोषणा से नगर वासियों व समिति के सदस्यों ने हर्ष प्रकट करते हुए राजिम विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो राजू साहू, धनंजय हरित, जितेंद्र श्रीवास, अशोक सिन्हा, गिरजाशंकर साहू, लक्की सूर्यवंशी, राजू थदानी आदि उपस्थित रहे। उक्त शिविर में नगर पंचायत के अध्यक्ष जगदीश यदु, उपाध्यक्ष श्रीमती रूखमणी माण्डले, पार्षद बेनी राम सोनवानी एवं जनप्रतिनिधिगण व मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष कुमार विश्वकर्मा, हेमंत देवांगन नोडल अधिकारी, मो. निसार शेख कुरैशी सहायक नोडल अधिकारी, पीआईयू ओमप्रकाश भारद्वाज, सीएलटीसी जय कुमार, गोरेलाल परमार राजस्व प्रभारी, शिव कुमार साहू, नरेश कुमार धु्रव, संतु राम यादव, लोखू साहू, टकेश्वर निषाद, जयप्रकाश बया, अमित साहू, राजस्व विभाग के कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानित, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं नगर पंचायत के समस्त शाखा के कर्मचारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version