बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)–प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व थाना प्रभारी बिलाईगढ़ एवं वर्तमान कांग्रेस महामंत्री सरजू प्रसाद घृतलहरे का गुरुवार1 जून को जन्मदिन रहा है।जिसके उपलक्ष्य में उनके शुभचिंतको पार्टी के कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के द्वारा प्रदेश के कोने कोने में केक काटकर बधाई और शुभकामनाएं दिये।इस खास अवसर पर बिलाईगढ़ प्रवास के वापसी के वक़्त लवन में पुराने मित्रों, शुभचिंतको के बीच शामिल होकर केक काटकर बधाई और शुभकामनाएं लिए।आपको बताते चलें कि सरजू प्रसाद घृतलहरे पुलिस विभाग बलौदाबाजार का वह नाम था जिसके नाम से अपराधी थर थर कांपते रहे हैं हमेशा फर्ज एवं आमजनों के हितों को ध्यान में रखकर निष्पक्ष कर्तव्य पालन का परिचय देते रहे हैं अपने थानेदार के सेवाकाल में श्री घृतलहरे अनेकों जनहित कार्य कर एक अलग छाप एवं पहचान प्रदेश के जिन जिन थानों में पदस्थापना रहा है वहां एक सकारात्मक छाप छोड़ने में सफल रहे हैं यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि सरजू पुलिस विभाग में कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए सफल थानेदार की की सूची में नाम अंकित करवा चुके हैं वहीं बात कि जाए वर्तमान स्थिति की तो सेवानिवृत्त होने के बाद सामाजिक कार्यो का दायित्व तो निरंतर निभा रहे हैं इन दिनों कांग्रेस पार्टी में जुड़कर कांग्रेस नेता के रूप में बहुत कम समय में लोकप्रियता के पायदान पर दिख रहे हैं।बात करते बिलाईगढ़ विधानसभा की जंहा से सरजू प्रसाद घृतलहरे अपने सेवाकाल से सेवानिवृत्त हुए और वंही पर एक बार फिर जनता की सेवा का बागडोर सम्हालते हुए नजर आ रहे हैं वैसे भी सेवाकाल का प्रभाव ही है जो सरजू घृतलहरे को बिलाईगढ़ की जनता के बीच आकर्षित करता है श्री घृतलहरे ने पत्रकार गोलू कैवर्त को सम्पूर्ण चर्चा में कहा कि  सेवा में रहते हुए बिलाईगढ़ विधानसभा में  बहुत सारे जनहितैषी कार्य भी किये हैं जिनके चलते वहां का जनता का अपार समर्थन ,आशीर्वाद एवं स्नेह लगातार मिल रहा है।आने वाले समय में पार्टी कोई बड़ी जिम्मेदारी देता है तो निश्चित ही उस पर खरा उतरूंगा, पार्टी के रीति नीति जनहितैषी योजनाओं को लोगों तक पहुचाने की दिशा में सदैव काम करते रहूंगा।श्री घृतलहरे ने जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी प्रदेश वासियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार जताते हुए सदैव स्नेह आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन बनाए रखने की सार्थक अपील किये हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version