आवेदनों के गंभीरतापूर्वक निराकरण के दिये निर्देश

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। प्रति सप्ताह की भांति इस मंगलवार को भी संयुक्त जिला कार्यालय में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर जनचौपाल में आज कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने जिले के नागरिकों, ग्रामीणजनों की मांग, समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जनचौपाल में आये सभी नागरिकों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस पर उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र आवेदकों के समस्याओं के निराकरण के संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जनचौपाल में ग्राम पंचायत खुर्शीपार के ग्रामीणों ने गांव में मोबाईल में सिग्नल कम आने पर पर टॉवर लगाने की मांग की। इसी तरह गंगाराम ध्रुव ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिला है। जबकि अन्य किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त हो चुकी है जिसे दिलाने की मांग की। इस पर सीईओ ने मौंके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनचौपाल में ग्राम सढ़ौली की श्रीमती भानबाई एवं रेवती बाई ने शौचालय निर्माण की राशि दिलाने, ग्राम पंडरीपानी के ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्यों ने बताया कि उनके गांव के प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी होने एवं बालिका शौचालय नहीं होने की जानकारी दी। इसी तरह ग्राम सुरसाबांधा के मोहन साहू ने 2023 के सर्वे सूची में अपना नाम जुड़वाने, ग्राम जिडार के दिलीप कुमार ने अनुकंपा नियुक्ति, ग्राम कोपरा की हेमलता साहू ने निराश्रित पेंशन दिलाने, ग्राम पंचायत रूवाड़ के लोगों ने हायर सेकेण्डरी शाला मरम्मत कराने, ग्राम सोरिद खुर्द के किसानों ने सड़क बनाने, ग्राम हरदी की मनटोरा बाई ने वृद्धा पेंशन दिलाने, ग्राम पोंड़ के गोपाल राम यादव ने पशु शेड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने एवं बिन्द्रानवागढ़ के ग्रामीणों ने चौंकी में महिला पुलिस की नियुक्ति करने की मांग की। इस पर सीईओ ने उनके आवेदनों को गंभीरतापूर्वक पढ़कर अधिकारियों आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version