अनुसुईया को मिला तत्काल नया राशन कार्ड
अब पहले की तरह फिर से मिलेगा राशन

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। संयुक्त जिला कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनचौपाल का आयेाजन किया जा रहा है। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश पर जन-चौपाल में लोगों की समस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों द्वारा त्वरित सुनवाई की जा रही है। ग्राम कोपरा से आई श्रीमति अनुसुईया मारकंडे ने आयोजित जन-चौपाल में अपनी समस्या के त्वरित निराकरण कराने में सफलता हासिल की है। उन्होंने जन चौपाल में राशन कार्ड निरस्त होने के संबंध में अपनी समस्या बताई। कलेक्टर श्री मलिक के निर्देश पर जिला खाद्य अधिकारी ने आवश्यक जानकारी लेकर उनकी समस्या का तत्काल निराकरण किया, साथ ही मौके पर राशन कार्ड में सुधार कर अनुसुईया को प्रदान किया गया। समस्या के त्वरित निराकरण होने पर आवेदिका श्रीमति अनुसुईया ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसी प्रकार ग्राम सेम्हरा से आए श्री तिहारू राम ने आधार प्रणामीकरण नहीं होने व शारीरिक असमर्थता के कारणों से राशन कार्ड पर आबंटित सामग्रियां नामांकित व्यक्ति को उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से प्राप्त करने हेतु ईपीस डिवाइस नॉमिनी प्रावधान देने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर खाद्य विभाग द्वारा संज्ञान में लेकर तत्काल निराकरण किया गया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version