करन अजगल्ले
सक्ती(गंगा प्रकाश)।
जिले के जैजैपुर विधानसभा से बसपा के वरिष्ठ विधायक केशव चन्द्रा को मात देने के लिए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता एवं प्रदेश महामंत्री कमल किशोर पटेल तैयार नजर आ रहे हैं.क्षेत्र के किसान, युवा,मजदूर सभी वर्ग के लोग उनके साथ देने को तैयार है.वही सीएम भूपेश बघेल के करीबी होने का लाभ कमल को मिल सकता है.जैजैपुर से प्रबल दावेदार के रूप में कमल किशोर पटेल का नाम सामने आ रहा है. कमल किशोर पटेल हाई कोर्ट बिलासपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता है, विधि के जानकार हैं, जैजैपुर क्षेत्र की जनता का सेवा लंबे समय से करते आ रहे हैं. कमल पटेल का योगदान सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर रहता है .जिसके कारण उनकी छवि आम लोगों के बीच बनी हुई हैं. लगातार पार्टी के संगठन में काम करते हुए उनकी पहचान हर आम लोगों तक पहुंची है. इसलिए जैजैपुर क्षेत्र की जनता उन्हें कांग्रेस पार्टी से एक बार मौका देने की बात कह रही है. सरल, मिलनसार स्वभाव के कारण आम जनता में अपनी जगह बनाये हुए हैं. वहीं हर जरूरतमंदों की मुसीबत में खड़े होकर मदद करने को तैयार रहते हैं. 2023 विधानसभा चुनाव में मौजूदा विधायक केशव चन्द्रा के हैट्रिक को तोड़ने में सबसे सशक्त प्रत्याशी के रूप में कमल पटेल का नाम सामने आ रहा है. जो केशव चन्द्रा को टक्कर दे सकता हैं वही उनका नाम सबसे मजबूती से दावेदारी के रूप में उभर कर सामने आए हैं. क्षेत्र के हर व्यक्ति तक जनसंपर्क कर भेंट मुलाकात कर रहे हैं. जैजैपुर में कांग्रेस पार्टी के सशक्त चेहरा कमल किशोर पटेल पर पार्टी भी विश्वास करने लगी हैं. सबसे मजबूत दावेदारों में अगर किसी का नाम सामने है तो कमल किशोर पटेल का नाम सबसे पहले आ रहा है. वही कमल किशोर पटेल समाज के अध्यक्ष भी हैं जिसके कारण सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते हैं. वही पटेल समाज के लोग भी अपना प्रतिनिधित्व के रूप में कमल किशोर पटेल का नाम आगे कर रहे हैं. पार्टी सर्वे भी बता रही है कि जैजैपुर विधानसभा में सशक्त भूमिका के रूप में कमल पटेल का नाम मजबूती से लिया जा रहा है।

1.युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हूए जैजैपुर मुख्यालय में निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था के साथ निशुल्क PSC,UPSC बुक वितरण

2.किसानों के हक के लिए निःशुल्क सलाह और हक की लड़ाई के लिए तत्तपर

3 पूरे जैजैपुर विधानसभा सभा मे गांव-गांव जाकर महिलाओं का सम्मान,

4.युवा समिति,क्रिकेट क्लब,कीर्तन मंडली,सामाजिक व्यक्तियों से डोर टू-डोर मुलाकात,,

5.सरकार की मुलाभुत सुविधाओ को घर-घर तक पहुचाने का प्रयास,,

6.अनेकों कार्यकम में शामिल होकर जनता के बीच 24 घंटे सेवादार बनकर उपस्थित,,

पूरे जैजैपुर विधानसभा में लोगो की जुबान पर कांग्रेस पार्टी से सिर्फ एक ही नाम कमल पटेल अगर ऐसे में कांग्रेस कमल पटेल पर भरोषा जताती है तो कांग्रेस की जीत निश्चित हैं।।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version