गुरुचरण सिंह राजपूत

धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित वार्ड क्रमांक 8 यादव मुहल्ले में सड़क की मांग जब जिम्मेदारों ने नही सुनी तो वार्ड के महिला पुरुषो ने एकजुट होकर खुद ही फावड़ा थामां और वार्ड पार्षद मीना सिदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क तथा रपटा पुल बनाने की जिम्मेदारी ले ली। रविवार के दिन कड़ी मेहनत कर वार्डवासियों ने फिलहाल रास्ते को चलने लायक बना दिया।इस पूरे मामले में वार्डवासियों ने बताया की मुहल्ले में सड़क नही होने के कारण इस मार्ग पर आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है। उक्त जगह पर कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। और बरसात के दिनों में इस रास्ते पर पानी भर जाता है जिससे वार्ड के कई लोगो का आवागमन बाधित हो जाता है ऐसे में स्थानीय प्रशासन की ओर से अब सड़क नहीं बनाई जाएगी, यह सोच कर वार्डवासियों ने एकजुट होकर रास्ते में एक ढोल जुगाड़ किया और छोटा पुलिया बना दिया।ताकि आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कते ना हो इस दौरान वार्ड की महिलाओ ने बताया की सड़क और पानी के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है और कई बार वार्ड पार्षद को इसकी जानकारी देने के बाद भी वो अनसुना कर रही है ऐसे में अब स्थानीय प्रशासन से उनका भरोसा उठ चुका है।उन्होंने आगे बताया की मुहल्ले में बरसात का जमा पानी के लिए कोई निकासी तक नहीं है ऐसे में संक्रमण का खतरा भी बना रहता है वहीं आसपास पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से पानी की भी विकट समस्या से उन्हें जूझना पड़ रहा हैं इस दौरान मुहल्ले के लोगो ने वार्ड पार्षद के खिलाफ नारेबाजी भी की


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version