गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। जमरगी डीह गांव में एक बुजुर्ग की लाश तालाब में तैरती हुई देखी है जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं घटना स्थल पर धरमजयगढ़ पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आए जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया की इंजौर सिंह राठिया बीते दिन गांव में ही भैंस चराने गया हुआ था जिसके बाद वह घर नही लौटा वहीं ग्रामीणों ने युवक की लाश तालाब में तैरते हुए देखी तो परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर शव को इंजर सिंह राठिया के रूप में पहचान किए जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई मृतक के परिजनों ने बताया की कुछ समय से बीमार चल रहा था और नहाते समय यह घटना घटित हुई होगी फिलहाल मामले की जांच धरमजयगढ़ पुलिस कर रही है
There is no ads to display, Please add some
