भाटापारा(गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा जिले में  घटित गम्भीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिंद्र चौबे एवम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण विनोद कुमार मंडावी द्वारा , कृषि जमीन का रजिस्ट्री नहीं कराने के नाम से जातिसूचक गाली गलौज कर अपमानित करने वाले जमीन दलाल ओमप्रकाश कोटवानी निवासी दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी  रोहित कुमार ध्रुव पिता इंद्र कुमार ध्रुव उम्र 25 वर्ष ग्राम बिजराडी थाना भाटापारा ग्रामीण, द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र जांच पर पाया गया कि आवेदक का कृषि भूमि ग्राम जेवरा तहसील दुर्ग में स्थित है उक्त कृषि भूमि का रजिस्ट्री कराने आरोपी, ओमप्रकाश कोटवानी द्वारा दबाव बनाने लगा रजिस्ट्री नहीं कराने पर घटना दिनांक 16.11.2022 को प्रार्थी के घर अंदर प्रवेश कर जातिसूचक गाली गलौज कर अपमानित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/2023 धारा , 452,294,34 भादवी एवं 3(1)(द) एसटी एससी एक्ट दिनांक 14.01.2023 को पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया !, विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी , ओमप्रकाश उर्फ सिद्धू पिता राधा किशन कोटवानी उम्र 45 वर्ष श्याम नगर वार्ड क्रमांक 27 दुर्ग जिला दुर्ग को दिनांक 27.01.2023 को दुर्ग में दबिश देकर उसके घर से पकड़ कर हिरासत में लिया गया पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी के भाई को घर में घुसकर गाली गलौज कर घर के अंदर से हाथ पकड़कर निकालते हुए तुम्हारा भाई कहां है कहकर , सुरेश बजाज के दाल मिल सुर्खी के सामने प्रार्थी को जातिसूचक गाली गलौज करना , पाए जाने पर दिनांक 27.01.2022 को विधिवत  गिरफ्तार कर आज दिनांक 28.01.2023 को माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी के न्यायालय में पेश किया गया !


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version