अजय चक्रधारी

सूरजपुर(गंगा प्रकाश)। ग्राम तुलसी निवासी हुबलाल सिंह ने चौकी लटोरी में लिखित आवेदन दिया कि दिनांक 08.07.23 को आरआई व पटवारी के द्वारा इसके ग्राम तुलसी स्थित भूमि का सीमांकन इसके परिजन, सरपंच व ग्रामीणजन के मौजूदगी में भूमि का सीमाकन किया जा रहा था उसी दौरान गांव के पारसराम, जोखू प्रसाद, रामकरण, जीतू, प्रेमचंद, रामचरण, टेवन साय, हीरालाल के एक राय होकर जमीन हमारा है कहकर विवाद करते हुए जान से मारने की नियत से रामायण सिंह को हाथ मुक्का, लाठी-डण्डा से मारपीट कर प्राणघातक चोट पहुंचाए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 147, 148, 149, 294, 506, 307 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

जमीन संबंधी मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश चौकी प्रभारी लटोरी को दिए। चौकी लटोरी की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर आरोपी पारस सिंह उम्र 48 वर्ष, जोखू प्रसाद उम्र 30 वर्ष, रामकरण उम्र 40 वर्ष, जीतू सिंह उम्र 35 वर्ष, प्रेमचंद उम्र 25 वर्ष, रामचरण सिंह उर्फ रामचरण उम्र 34 वर्ष, टेवन साय उम्र 19 वर्ष, हीरालाल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम तुलसी, चौकी लटोरी को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आठों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी धनंजय पाठक, प्रधान आरक्षक विशाल मिश्रा, पिंगल मिंज, रविशंकर किण्डो, आरक्षक अम्बिका मरावी, शिव राजवाड़े, पिताम्बर सिंह, रामाधर सिंह, दशरथ राम, विनोद टोप्पो, अजय शुक्ला व महिला आरक्षक मुनेश्री पैंकरा सक्रिय रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version