राधे पटेल

मैनपुर(गंगा प्रकाश)। मैनपुर ब्लाक मुख्यालय पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जो की भवन भवन काफी पुराना है जो बाहर से ही जर्जर और खंडर सा दिखाई पड़ रहा है। अक्सर  मैनपुर दौरे पर बड़े अधिकारियों का दौरा रहता है। लेकिन यहां पर महिला एवं बाल विकास की कार्यालय  को कोई देखा नहीं।  छत से पानी टपक रहा है जहां कर्मचारियों टपकते पानी पर  बाल्टी लगाया हुआ था। वही दस्तावेज पूरे भीग रहे थे उसी हालत में कर्मचारी वहां बैठकर कार्य कर रहे है जगह जगह छत से पानी टपक रहा है  कभी भी बड़ी हादसा होने की संभावना से सभी कर्मचारी डर के साए में कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहे हैं ।





मैनपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगीयों का महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय पर मासिक मीटिंग ली जाती है मीटिंग के दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी कार्यालय पर बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है और जो पुराना भवन बना हुआ है वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना बनी है रहती है और  बरसात के दिनों में कार्यालय की छत से पानी टपकता रहता है जिससे कार्यालय के सभी रिकॉर्ड भी भीग जाते हैं जिससे क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी सभी स्टाफ कर्मचारी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं और बताया कि कार्यालय भवन में एक ही शौचालय है जिसकी भी स्थिति वर्तमान में काफी खराब है महिला कर्मी को को अनेक बार ऐसी स्थिति समस्याओं का सामना करना पड़ता है महिला एवं बाल विकास कार्यालय भवन के बाहर चारदीवारी नहीं होने के कारण आसपास के लोगों द्वारा कूड़ा करकट गोबर एवं छोटे बच्चों द्वारा कार्यालय के पास शौच करने से गंदगी फैला देते हैं जिससे वातावरण प्रदूषित रहता है जिससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि साल भर से साफ सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है वही कार्यालय के सामने प्लास्टिक और अन्य गंदे कचरे में ढेर स्वस्थ भारत अभियान का माखौल उड़ाते प्रतीक होते हैं ऐसे में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वस्थ भारत अभियान की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है इनका कहना है कि लंबे समय से महिला एवं बाल विकास कार्यालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है एवं चारदीवारी नहीं होने से कार्यालय के आगे कूड़े कचरे लगा हुआ है ढेर लगा हुआ है कार्यालय में शौच बना हुआ है लेकिन वह भी क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है जिससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा की मासिक मीटिंग ली जाती है उस दौरान शौचालय नहीं होने महिला कर्मियों को भारी परेशानी होती है ।

क्या कहते है अधिकारी

जिसको लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है शीघ्र ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा नया बजट के लिए भेजा गया है प्रक्रिया में कई चीजें हैं जो हम कर रहे हैं कब तक हमें आवंटन मिलता है वह प्रक्रिया में हैं अभी रेंट की बिल्डिंग के लिए बात किए हैं रेट कंट्रोल से भी बात हुई है नई बिल्डिंग के लिए संचनालय को भेजा गया है नई बिल्डिंग परियोजना का आएगा तब तक हम रेंट की बिल्डिंग से संचालित होगी अभी हमने तत्कालिक खाली करने के लिए कहा गया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी

ए के पांडेय


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version