जल कलश यात्रा में साध्वी प्रीति व्यास जी 108 प्लस यात्राएं बाजे गाजे राम नाम संकीर्तन रघुनाथ सरकार की झांकी के साथ मंगल जल कलश यात्रा निकाली गई
छुरा (गंगा प्रकाश)। श्री रामचरितमानस पारायण महायज्ञ का 72 वां वर्ष का शुभारंभ दिनांक 17 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रतिवर्ष की भांति मानस मंदिर प्रांगण छुरा में किया गया है विद्वान वक्तागण साध्वी प्रीति व्यास जी नैमिषारण्य सीतापुर उत्तर प्रदेश ,मंहतश्री गोवर्धन शरण जी महाराज सिरकटी आश्रम पांडुका कुटेना होंगे| प्रतिदिन नित्य कार्यक्रम ब्रह्म मुहूर्त में पूजा पाठ प्रातः 6 से 7 बजे तक भजन संकीर्तन पूजा प्रतिनिधि द्वारा पूजा पाठ प्रातः 9:00 बजे से पारायण, हवन मध्यांतर आरती ,दोपहर 2:30 बजे से संध्या तक मानस प्रवचन संध्या 7:00 बजे से भजन ,झांकी आरती होगी |17 फरवरी सोमवार को जल यात्रा दोपहर 3:00 बजे से मानस मंदिर से नगर में निकलेगी। दिव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री मानस प्रचार प्रसार यज्ञ समिति के अध्यक्ष ओंकार शाह पूर्व विधायक यशपेंद्र शाह उपाध्यक्ष ,नथमल शर्मा संयोजक, लखन तिवारी , टंकेश्वर देवांगन मंत्री ,विशेश्वर दीवान कोषाध्यक्ष ,वीरेंद्र पांडेय सचिव ,पुजारी यज्ञेश प्रसाद पांडेय ,अशोक कुमार दीक्षित कामता प्रसाद तिवारी ,सफर सचदेव ,शैलेंद्र दीक्षित ,धनंजय शुक्ला, अशोक माधवनी,एवं समस्त पदाधिकारी गण ,महिला मंडल ,शिक्षक मानस परिवार ,व्यापारीगण, नगरवासी ,धर्म प्रेमी इस कार्यक्रम को सफल बनाने लगे हुए हैं ।श्री रामचरितमानस यज्ञ प्रचार प्रसार के लिए शिक्षक मानस परिवार एवं धर्म प्रेमी द्वारा प्रातः प्रभात फेरी निकाली जा रही है सादर यज्ञ हेतु आमंत्रित किया जा रहा है प्रभात फेरी में प्रमुख रूप से ओम प्रकाश यादव, विनोद देवांगन ,मनहरण पटेल, ललित वर्मा ,पुखराज ठाकुर, विमल पुरोहित ,पोषण वर्मा ,घनश्याम सिंहा, निखिल साहू ,नीरज नायक ,ललित राठौर, गोपाल सोनी ,मोनू सेन, रुपेश शर्मा ,रामकुमार साहू, सुश्री सुधा ,डिगेश्वरी गोस्वामी इत्यादि।
There is no ads to display, Please add some
