पेण्ड्रा में घर घर नल हर घर नल योजना फेल

छुरा(गंगा प्रकाश)।विकासखंड मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम पंचायत पेण्ड्रा के ग्रामवासी इन दिनों पीने के पानी के लिए दर दर भटकने के लिए मजबूर हो गये हैं एक ओर जल जीवन मिशन की मोदी सरकार की वाहवाही टीवी विज्ञापनों में ऊंची उड़ान पर है उसी जल जीवन मिशन ने ग्राम में ऐसा दिन ला दिया कि जो पानी लोगों को आसानी से ग्राम पंचायत के नल से मिल रहा था वह भी नसीब नहीं हो रहा है ग्रामीण परमानंद, कोमल सिंग, बृजलाल, भारत, क्रांत कुमार ने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत के माध्यम से प्रत्येक गली पारा के निवासियों को सार्वजनिक नल से पानी मिल रहा था जब जल जीवन मिशन की योजना आयी तब पेण्ड्रा वासियों ने खुशी का ठिकाना न रहा सभी घर घर नल लगने और पानी मिलने की खुशी से अपने आंगन से पाइप लाइन जाने के लिए सहर्ष खुदाई के लिए तैयार हो गये परन्तु उनकी खुशी उस समय फूर्र हो गई जब पाइप बिछाने वाली मशीन ने खुदाई करते समय उनके पुराने पाइप लाइन को ही उखाड़ दिया और पानी मिलना बंद हो गया ठेकेदार ने एक दिन एक सप्ताह आज कल करते एक माह से अब छ:माह होने जा रहा है अब न ठेकेदार है न ठेकेदार की मशीन। टंकी बन गया है पाइप भी बिछ गया है परन्तु पानी नहीं है जल जीवन मिशन का कार्य ठप्प है ग्रामीणों द्वारा विभाग के स्थानीय कर्मचारी इंजीनियर अधिकारी से संपर्क किए लेकिन उनके पास इसके लिए न समय है न निदान। अधिकारी अपनी व्यस्तता में मग्न है न लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग न जल जीवन मिशन विभाग के अधिकारी इनकी सुधि ले रहे है। ग्रामीणों में इसके चलते रोष व्याप्त है गांव में घर घर नल हर घर नल योजना पूरी तरह फैल है इसके चक्कर में ग्रामीण अपने पुराने नल को भी खो दिये महिलाओं की हितैषी बनने का ढोंग करने वाली सरकार और उनके नुमाइंदे पेण्ड्रा गांव की महिलाओं की तकलीफ कब सुधारेंगे। पीएचई विभाग आँख मूँद कर क्यों सोए हैं यह ग्रामीणों को जानकारी नहीं वे तो अपने पुराने नल को ही चालू हो जाय यही आस लगाए है।अब गर्मी आ रही हो ईश्वर जाने अब क्या होगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version