करन अजगल्ले

सक्ति(गंगा प्रकाश)। शासकीय ठाकुर छेदीलाल महाविद्यालय के विधि विभाग में 6 सितंबर को जिला पुलिस कार्यालय के द्वारा अभिव्यक्ति ऐप की संपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए विशेष कक्षा का आयोजन किया गया , जिसमें वर्तमान में बढ़ रहे महिलाओं के ऊपर अत्याचार , सुसाइड , दहेज प्रथा अपहरण, बलात्कार , छेड़छाड़ मॉलिस्टेशन, दबाव , ब्लैकमेल , गंदे चलचित्र जैसे विशेष मामलों पर सुचारू रूप से क्रमानुसार अपराध और अपराध से बचने के विशेष उपाय के बारे में छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया ! 

पुलिस प्रशासन की ओर  से आयें एएसआई (एस एल राठौड़ जी ) और  हेड कांस्टेबल आरुका तिर्की जी के द्वारा यह विशेष महिला सुरक्षा  जागरूक अभियान चलाया जा रहा है ,, 

राठौड़ जी ने छात्रों को सतर्क रहकर अपनी शिक्षा को निरंतर मजबूत करके सफलता प्राप्ति करने के लिए रुचि रखने के लिए विशेष अपील किया! साथ ही अपने इर्द-गिर्द घूम रहे  असामाजिक तत्वों को नकारते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया !

इन बातों का ध्यान रखकर कि आप एक बेहतर समाज का निर्माण करते हैं आप किसी भी तरीके के झांसे प्रलोभन या प्रेम प्रसंग में पढ़ कर अपना जीवन दूसरे को ना सौंपे, ऐसे लोगो से विचारो से दूर रहने के लिए सचेत किया ,,

जिला कार्यालय में तमाम तरीके के महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न शोषण और घटनाओं को टिप्पणी वार जानकारी देकर “अभिव्यक्ति ऐप”  के बारे में बताते हुए कहा कि यदि आप किसी मुसीबत में होंगे तो सिर्फ एक बटन एस. ओ. एस.

दबाते ही आपके लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम और आपके संबंधित परिवार के व्यक्ति को जाएगा जिससे कुछ ही समय में पुलिस आप तक पहुंच कर आपको सुरक्षित रख पाएगी!

यदि आप थाने जाकर बात करने से डरते हैं और अपनी बातें नहीं रख पा रहे तो आप ऑनलाइन इस ऐप के माध्यम से निजी रूप से आपके साथ हो रहे दुर्व्यवहार का शिकायत कर सकते हैं,

यदि आप के पास किसी प्रकार की घटना या घटना से संबंधित किसी अपराध की श्रेणी के व्यक्ति का फोटो वीडियो या संदर्भित ऑडियो है तो आप उसे भी भेज सकते हैं तत्काल रुप से कार्यवाही की जाएगी ! 

अभिव्यक्ति आपको सभी छात्र छात्राओं को डाउनलोड करके रखना चाहिए और विशेष परिस्थिति में इसका उपयोग करना चाहिए ऐसा जानकारी देते हुए सभी महिला को बेटियों को सुरक्षित रहने और आसपास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए राठौर जी ने विशेष जोर दिया!

इस कार्यक्रम में विधि विभाग के एचओडी (HOD) डॉ. आभा सिन्हा  – डॉ.अभय सिन्हा डॉ.जी एन सिंह की विषेश उपस्थिति व मार्गदर्शन रहा ! 

कार्यक्रम के अंतिम चरण में जीएन सिंह सर जी के द्वारा पुलिस प्रशासन विभाग को आभार व्यक्त किया गया कि महिला सुरक्षा पर सरकार के द्वारा इस विशेष पहल का लाभ समाज में महिला और बच्चों को विशेष रूप से मिलेगा और एक बेहतर भविष्य बेटियों का निर्माण होगा समय-समय पर विशेष रूप से सुरक्षा के दृष्टि से कानून बनते रहे हैं , , कुछ घटना हो पर आज भी अपवाद है निरंतर उस पर शोध होने की जरूरत है किंतु समाज में बेहतर कल के लिए एक बेहतर समाज निर्माण के लिए सबको मिलकर जागरूक शिक्षित होकर कार्य करने की आवश्यकता है!

सभी छात्र छात्राओं को पर पुलिस प्रशासन के तरफ से आए मेहमानों को आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ!


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version