अरविन्द तिवारी
जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश) – छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जिला मुख्यालय जांजगीर में मेडिकल कॉलेज खोलने का अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किया तथा उसके पक्ष में मेडिकल कॉलेज खोले जाने हेतु सारगर्भित भाषण देते हुये सारे तथ्य व तर्क प्रस्तुत किया तथा इसे मेडिकल काऊंसलिंग भारत सरकार को भेजने ने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इन सभी बातों का उल्लेख किया। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने अपनी भाषण में उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री ने 05 जनवरी 2021 को जांजगीर के एक जनसभा में इसकी घोषणा की थी , लेकिन दुर्भाग्य है कि अभी तक मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव भारत सरकार को नहीं भेजा गया है। नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने इसे जोर शोर से विधानसभा में उठाते हुये सदन से आग्रह किया कि सर्वसम्मति इसे पारित किया जाये। इनके समर्थन में विधानसभा के बृजमोहन अग्रवाल , अजय चंद्राकर , पुन्नूलाल मोहले , कृष्णमूर्ति बांधी , केशव चंद्रा सहित अनेक सदस्यों ने समर्थन किया। भारी गहमा-गहमी के बाद तथा नेता प्रतिपक्ष चंदेल द्वारा बार-बार अनुरोध करने के उपरांत मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री सहमत हुये। सभी की सहमति से जिला मुख्यालय जांजगीर में मेडिकल कॉलेज खोलने का अशासकीय संकल्प का प्रस्ताव सर्वसम्मति से छग विधानसभा में पारित हुआ। मेडिकल कॉलेज को लेकर क्षेत्र व अंचल की जनता बहुत दिनों से प्रतिक्षारत थी। इस संबंध में विधानसभा में बहुत देर तक बहस चली। पार्टी के कार्यकर्ताओं , व्यापारी संघ , सरपंच संघ और अधिवक्ता संघ सहित क्षेत्र के सभी लोगों ने नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल द्वारा जिला मुख्यालय जांजगीर में मेडिकल कॉलेज को विधान सभा में अशासकीय संकल्प द्वारा पारित कराने के लिये उनके प्रति आभार व्यक्त किया। सभी लोगों ने एकस्वर में नेता प्रतिपक्ष चंदेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि चंदेल ने जनता की एक पुरानी मांग को पूरा कराने हेतु एक सजग व सक्रिय जनप्रतिनिधि की भूमिका अदा की है। पूरे जिले की आम जनता बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहे थेजो चंदेल की पहल से अब वह पूरा होगा। सभी लोगों ने क्षेत्रिय विधायकौर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
There is no ads to display, Please add some
