जानकी जयंती पर राजिम में निकाली गई विशाल शोभायात्रा : सैकड़ों भक्तों ने किया अमृत स्नान

गरियाबंद/राजिम(गंगा प्रकाश)। जानकी जयंती के अवसर पर राजिम नगर साहू संघ एवं कबीर सेवा आश्रम राजिम के संयुक्त तत्वावधान में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा राजिम के मां महामाया मंदिर से निकलकर पं. सुंदरलाल शर्मा चौक से गायत्री मंदिर, व्हीआईवी मार्ग, महोत्सव स्थल को पार करते हुए त्रिवेणी संगम में बने शाही कुंड पहुंचा। जहां पूजा अर्चना के बाद सैकड़ों भक्तों ने अमृत स्नान किया।

शोभायात्रा में राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, होरीलाल साहू, नगर साहू संघ राजिम के अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, कबीर आश्रम के प्रमुख मेघनाथ साहू, टंकेश्वर सोनकर, अजय पटेल, नंदी शर्मा, घनश्याम साहू, रामकुमार साहू, राजू साहू, विष्णु साहू, तरुण साहू, झाडू राम, शिवराम साहू, हरिनाथ साहू, रूपलाल साहू, ईश्वरी साहू, प्रकाश साहू, रमेश साहू, ईश्वर साहू, देवलाल साहू शामिल थे।

सुबह श्रद्धालुओं ने किया पुण्य स्नान

जानकी जयंती के अवसर पर सुबह स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ अटल घाट, संगम घाट, स्वर्ण तीर्थ घाट, नेहरू घाट, स्नान कुंड में उमड़ी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दीपदान भी किया। महिलाओं, पुरुषों सहित बच्चों ने स्नान उपरांत सूर्यदेव को अर्ध्य दिया तथा रेत से शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक किया।

तीर्थ नगरी राजिम में जानकी जयंती पर स्नान का विशेष महत्व हैं। लोककथा के अनुसार त्रेता युग में वनवास के दौरान राम, लक्ष्मण सहित देवी सीता राजिम पहुंचकर लोमष ऋषि के दर्शन किए और आगे के मार्ग के लिए उन्होंने मार्ग दर्शन लिया। इस दौरान नदी में स्नान कर देवी सीता ने रेत से शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक कर पूजन किया। तब से रेत से शिवलिंग बनाने की परम्परा चल पड़ी। माना जाता है कि इस तरह अनुष्ठान करने से हरि और हर सहित देवी सीता प्रसन्न होकर अबाध कृपा बरसाती है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version