ग्रामीणों के समस्याओं एवं  शिकायतों से सबंधित 224 आवेदन हुए प्राप्त, अधिकांश आवेदनों का किया गया निराकरण

शिविर में राजिम विधायक रोहित साहू हुए शामिल

शिविर में क्षेत्र के हितग्राही हुए लाभान्वित

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम जामगांव में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, क्रेडा, वन, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों द्वारा आमजनों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में लोगों के समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 224 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। लंबी प्रक्रियाओं वाले एवं उच्च कार्यालयों के मार्गदर्शन से संबंधित आवेदनों के निराकरण के बारे में आवेदकों को अवगत कराया गया। जिला अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविर में मौजूद लोगों को भी दी। जिला स्तरीय शिविर में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव भी शामिल हुए। 

शिविर में विधायक रोहित साहू सहित मौजूद अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। शिविर स्थल पर विधायक श्री साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने बीपी, शुगर की जांच कराई। शिविर में विधायक रोहित साहू ने कुपोषण मुक्त भारत एवं स्वच्छता के लिए ग्रामीणों को शपथ दिलाई। साथ ही पोषण माह में पोषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सही उत्तर देने वालों को विधायक श्री साहू ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 बच्चों को अन्नप्राशन करवाया, साथ ही 4 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई की रश्म के तहत पोषण आहार किट भी प्रदान किया। साथ ही कृषि विभाग द्वारा 2 किसानों को पावर स्प्रेयर, सूक्ष्म पोषक तत्व एवं 6 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं 4 किसानों को पीएम किसान पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 लोगों का आयुष्मान कार्ड एवं गर्भवती माताओं को मेडिकेटेड मच्छरदानी प्रदान किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य  चन्द्रशेखर साहू, श्रीमती मधुबाला रात्रे, जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर श्रीमती पुष्पा साहू, वरिष्ठ नागरिक राजेश साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम विशाल महाराणा, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जनसमस्या निवारण शिविर में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। सभी विभागों के स्टॉलों में लोगों के समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए गए। साथ ही उनका निराकरण भी किया जा रहा है। विधायक श्री साहू ने सभी विभागों के अधिकारियों को तत्परता एवं गंभीरतापूर्वक ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह दो जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सभी जिला अधिकारी उपस्थित होकर आमजनों की समस्याओं के निराकरण करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर श्री साहू ने ग्राम पंचायत जामगांव में तीन स्थानों में टीन शेड निर्माण के लिए 5-5 लाख रूपये की घोषणा की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क बीपी, शुगर सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य प्रकार की जांच कर निःशुल्क दवाई वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहने एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क ईलाज प्राप्त करने का भी संदेश दिया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version