सूरजपूर (गंगा प्रकाश)। मामला जनपद पंचायत सूरजपुर  के ग्राम पंचायत मानी पोड़ी का है जहां सिबिरिया खलखो  ग्राम  पोडी थाना सूरजपुर उप स्वास्थ्य केंद्र मानी पोड़ी में निवास एवं कार्य करते करते सेवानिवृत्त हो गई सेवानिवृत्त होने के पश्चात प्रार्थिनी को मिलने वाली राशि जैसे कर्मचारी भविष्य निधि एलआईसी हर महीना मिलने वाली पेंशन की राशि खाते में बचत की राशि भारतीय स्टेट बैंक शाखा सूरजपुर में जमा थी सेवानिवृत्त होने के पश्चात ग्राम मानी पोड़ी में अकेले रहने के कारण खाते की राशि आहरण के लिए पोड़ी निवासी मुकेश सिंह पिता शिवराम सिंह  प्रार्थी के साथ अक्सर बैंक आया जाया करते थे एवं मौके का फायदा उठाकर उन्होंने अपना मोबाइल नंबर प्रार्थी के बैंक खाते से लिंग करा लिया फोन पर नेट बैंकिंग एटीएम के माध्यम से प्रार्थी के जीवन भर की कमाई धीरे-धीरे आहरण कर अपने शौक पूरे करते थे जब प्रार्थी एक बार अपनी बहू श्रीमती जीवनी बाई जो कि ग्राम कपाटबहरी जिला सरगुजा में निवास करती है के साथ पैसे आहरण करने के लिए बैंक गई तब प्रार्थी को पता चला की बैंक खाते में पैसे नहीं है जिससे उक्त महिला काफी परेशान हो गई जानकारी लेने पर पता चला कि पैसे का आहरण फोन पे नेट बैंकिंग एटीएम के माध्यम से विगत कई वर्षों से आहरण हो रहा था यह जानकारी प्रार्थी को बैंक कर्मचारी के माध्यम से प्राप्त हुआ उन्होंने मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि इस मोबाइल नंबर से आपका अकाउंट संचालित हो रहा है जब प्रार्थी के द्वारा  मोबाइल नंबर का पतासाजी किया गया तो पता चला कि यह मोबाइल नंबर ग्राम के मुकेश सिंह पिता शिवराम सिंह का है जो कि प्रार्थी के साथ अक्सर बैंक में आते थे जब प्रार्थी के द्वारा विगत वर्षों का स्टेटमेंट बैंक से प्राप्त किया तो प्रार्थी के खातों से लाखों रुपए निकल चुके थे प्रार्थी के खाते से लाखों रुपए गबन हो जाने से काफी आहत एवं सदमे में है क्योंकि यह प्रार्थी के जीवन भर की कमाई एवं बुढापे के दिन के लिए अपने परिवार के भविष्य के लिए इसे संभाल कर रखा था जिसे मुकेश सिंह शिवराम सिंह ने मिलीभगत कर पैसे का गमन कर लिया आज पैसे के अभाव में प्रार्थी की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है प्रार्थी एवं परिजनों के द्वारा मामले की शिकायत कोतवाली थाना सूरजपुर में की गई जिस पर अब तक कोई कार्रवाई ना होने से उक्त महिला काफी परेशान है वहीं आरोपी मुकेश सिंह खुलेआम अपने गांव एवं सूरजपुर शहर सहित आसपास क्षेत्र में घूम रहा जिसे देखते हुए सूरजपुर कोतवाली पुलिस के ऊपर भी सवालिया निशान खड़े होते हैं  देखने वाली बात यह होगी की कोतवाली पुलिस बेवस असहाय महिला को न्याय कब तक दिला पाती है यहां बताना लाजमी होगा कि मुकेश सिंह पिता शिवराम सिंह के ऊपर धान खरीदी केंद्र मानी में लाखों रुपए के हेराफेरी का आरोप है जिसपर कोतवाली थाना सूरजपुर में मामला दर्ज कर मुकेश सिंह को जेल भेज दिया गया था ऐसे व्यक्ति के ऊपर पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करना समझ से परे है

इस विषय पर कोतवाली थाना सूरजपुर के जांच अधिकारी ए एस आई हीरालाल साहू  ने भी गोलमोल जवाब देते हुए कहां की जांच किया जा रहा है मुकेश सिंह के गृह ग्राम पोड़ी में जाकर बयान लिया जा चुका है अब आगे प्रार्थी का बयान लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी 

प्रार्थी सीबिरीया खलखो

बहुत ही विडंबना का विषय है कि प्रार्थी का हालत अत्यंत दयनीय है इसके बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है जबकि पैसों की हेरा फेरी मुकेश सिंह के द्वारा बैंक के माध्यम से किया गया है इसके बाद भी पुलिस तत्परता नहीं दिखा रही है 

आरोपी मुकेश सिंह

वहीं प्रार्थी के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने में लगी हुई है जबकि हम लोग कई बार पुलिस थाना सूरजपुर का चक्कर काट चुके हैं अब मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सूरजपुर से की जाएगी


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version