जिला पंचायत अध्यक्ष का पद एससी आरक्षित होने के कारण जिला पंचायत क्रमांक 01 में हो रहा भारी संघर्श, महिलाओं के बीच चल रही कसमकस

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्र1 महिला एससीके आरंक्षण के चलते काफी महत्वपूर्ण बन पड़ा है। चूकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद एससीमुक्त के लिए आरक्षित है।   यही कारण है कि एससीवर्ग में जिला पंचायत सदस्य बनने होड़ मची हुई है। जिला पंचायत में कुल 11 सदस्य बनेंगे और इन 11 सदस्यों में ही एससीवर्ग में आने वाला सदस्य ही जिला पंचायत का अध्यक्ष है। जिला पंचायत क्र1 मे मधुबाला रात्रे एक सशक्त एवं अनुभवी उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में है। श्रीमती रात्रे वर्तमान में जिला पंचायत क्र1 से ही सदस्य है। यही कारण है कि इस क्षेत्र के मतदाता श्रीमती रात्रे को अच्छी तरह जानते- पहचानतें हैं। श्रीमती रात्रे जिला पंचायत में महिला एवं बाल विकास की सभापति थी। वर्तमान में उन्हे चुनाव चिन्ह मिला है। अभी तक श्रीमती रात्रे अपने क्षेत्र की पूरी 26 ग्राम पंचायतों का एक बार दौरा पुरा कर मतदाताओं से भेंट कर चुकी है। उन्हें हर जगह जहां भारी समर्थन मिल रहा है वही वे मतदाताओं को बता रही है कि आपने महिला एवं बाल विकास की सभापति के रूप में मेरा काम देखा है। गांव-गांव में इस विभाग के कर्मचारी शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को देने हर समय मुस्तैद रहते है। मैने सभी गांव में इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ आप तक पहुंचाया है। अब आप मात्र जिला पंचायत सदस्य नहीं जिला पंचायत अध्यक्ष का चयन कर रहें है। इसलिए क्षेत्र की जानी पहचानी एवं आपने देखा कि पिछले 5 साल में आपके समक्ष हमेशा खड़ी रही हूँ, मधुबाला रात्रे को ग्रामीण हातों -हात ले रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version