जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से अरुण सार्वा की ऐतिहासिक जीत, विकास को बताया प्राथमिक लक्ष्य

 

कृष्णा दीवान 

धमतरी/नगरी (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में हुए चुनाव में अरुण  सार्वा शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वीयों को लगभग 17,000 वोटों से हराकर यह सफलता हासिल की। इस जीत के साथ ही अरुण सावां ने जनता को आश्वासन दिया है कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

जनता का मिला अपार समर्थन

अरुण  की जीत उनके मजबूत जनसंपर्क और विकासपरक नीतियों का नतीजा माना जा रहा है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान देने का वादा किया था। उनकी जीत से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

विकास पर रहेगा जोर

जीत के बाद अरुण सार्वा ने कहा, “यह जीत मेरी नहीं, पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। मैं सभी मतदाताओं का धन्यवाद करता हूँ और यह सुनिश्चित करूंगा कि उनके विश्वास पर खरा उतरूं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।”

समर्थकों में जश्न का माहौल

अरुण सार्वा की जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version