जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 01 में भुनेश्वरी बंजारे ने अंतिम दिन जमकर बहाया पसीना
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज शुक्रवार को प्रचार प्रसार के अंतिम दिन पूरे ब्लॉक में गांव गांव में ग्रामीणों की टोली को चुनाव प्रचार करते देखा गया। हर गांव के चौक चौराहों में सिर्फ चुनाव और सिर्फ चुनाव की चर्चा हो रही थी। जिला पंचायत चुनाव क्षेत्र क्र. 01 में दो पत्ती चुनाव चिन्ह की सभी तरफ चर्चा हो रही है। दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर भुनेश्वरी बंजारे आज अंतिम चुनाव प्रचार के लिए सुबह से ही अपने समर्थकों के साथ अपने क्षेत्र के 26 ग्राम पंचायतों के लगभग 40 गांवों में से अधिकांश जगह गांवो में मतदाताओं से उन्हें गुलाबी मतपत्र के दो पत्ती छाप में वोट देने की अपील करती घूमती रही। वे अंतिम दिन ज्यादा से ज्यादा जगह पहुंचना चाहती थी ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं से एक बार और मिलकर उनका समर्थन मांग सकें। शाम 5 बजे तक फौज फटाखों के शोरगुल के बाद भुनेश्वरी अब घर घर पहुंचकर मतदाताओं से मिल रही है तथा गुलाबी मतपत्र के 2 पत्ती में मुहर लगाकर उन्हें प्रचण्ड बहुमत का आशीर्वाद देने की अपील कर रही है। चुनाव के अंतिम दौर में प्रचार करती भुनेश्वरी बंजारे ने इस प्रतिनिधि से चर्चा में कहा कि माहौल काफी अच्छा है उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र के ग्रामीणजनों का उन्हें आशीर्वाद मिलेगा। इन 20 दिनों में पूरे क्षेत्र में बहुत कुछ जानने-सुनने का अवसर मिला। अगर मुझे मौका मिला तो इस क्षेत्र के विकास के लिए बहुत कुछ करने की मंशा है।
There is no ads to display, Please add some
