अविनाश वाधवा
उड़ेला (गंगा प्रकाश)।पंचायत एवं ग्रामीण विकास की योजनाओं को लेकर गुरुवार 3 नवंबर को जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा ने अपनी जिला पंचायत की टीम एवं जनपद पंचायत सिमगा के अधिकारीयों कर्मचारियों के साथ संयुक्त दौरा किया गया। उनके द्वारा ग्राम पंचायत हथबंद में बैठक ली गई आवश्यकतानुसार विकास कार्य के लिए विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देश दिए गए एवं स्वच्छता के महत्त्व के बारे मे समझाया और ग्राम की सफाई के लिए सचिव रोजगार सहायक को निर्देशित किए उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत के विकास के लिए मांग किए जाने पर बापू राज्य तलाब सौंदर्य करण,महामाया सौन्दर्यीकरण, बाजार चौक में पेवर ब्लॉक कार्य सोलर लाइट शौचालय निर्माण गार्डन निर्माण नाली निर्माण कार्य एवं बाजार चौक मे स्थित पुराना पंचायत भवन जो पूरी तरह से जर्जर है जिसे डीस मेंटल कर व्यवसायिक परिसर निर्माण करने का मांग ग्रामीणों द्वारा किया गया। जिसके लिए सीईओ जिला पंचायत गोपाल वर्मा जी द्वारा विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए। एवं उनके द्वारा यथासंभव सभी मांगों को पूर्ण करने का भरोसा दिलाया गया। इस दौरा कार्यक्रम के दौरान वर्मा जी के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिमगा सुरेश कुमार कंवर अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा दयानंद कोसले सहायक परियोजना अधिकारी जिला मनरेगा केके साहू कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अमित कुमार वैद्य उप अभियंता शिवेश वर्मा तकनीकी सहायक सूर्यकांत वर्मा क्षेत्रीय समन्वयक एन आर एल एम दाऊराम मांडले,सरपंच प्रतिनिधि सचिव कुशाल साहू पूर्व सरपंच सुरेश यादव,पूर्व सरपंच विद्या वर्मा नरेंद्र शुक्ला, पूर्व जनपद सदस्य बेदराम वर्मा, पंचगन एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
