आनलाइन शापिंग पर चलाया विशेष अभियान

अरविन्द तिवारी 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)। आगामी चुनाव के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम हेतु ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार व बटनदार चाकू तथा एयर पिस्टल मंगाने वाले के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर जिला पुलिस जांजगीर चांपा ने कुल पचास नग धारदार हथियार चाकू छूरी तथा दो एयर पिस्टल बरामद किया है। इन हथियार धारकों से भविष्य में इस प्रकार के हथियार नहीं मंगाने की समझाइश दी गई वहीं अभिभावकों से भी अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार ना रखने की समझाइश दें।

                            पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अनिल सोनी ने बताया आगामी चुनाव को देखते हुये जिला पुलिस जांजगीर चांपा लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है। इसी तारतम्य  में अवैध रूप से धारदार हथियार बटनदार चाकू इत्यादि रखने वालों पर भी नजर रखी जा रही थी। चूंकि इस प्रकार के हथियारो से अपराध घटित करने एवं अनेक प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावनायें बनी रहती है। कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी इस प्रकार के हथियार मांगे जाने की सूचना पर , साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई , जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगायें हैं। ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किये गये। उन सभी को इस प्रकार के हथियार मंगाने का कारण पूछा गया , जिसमें कुछ लोगों द्वारा घरेलू कार्य एवं कुछ युवकों द्वारा फैशन के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू इत्यादि मंगाये थे।  सभी को बरामद कर लिया गया एवं इनके धारकों को ऐसे हथियार ना रखने का समझाइश दिया गया। जिन लोगों ने ऐसा आर्डर कराया था किंतु आर्डर रिसीव नहीं हुआ था , उन सभी के आर्डर कैंसिल कराये गये तथा आगे से इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइश दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में लगभग 50 चाकू एवं 02 एयर पिस्टल बरामद किया गया है , जिसमें कुछ छोटी कुछ बटनदार चाकू भी शामिल है। उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाया गया कि मंगाये गये चाकू युवा वर्ग के लोग हैं जिसमें ज्यादातर बीस से पच्चीस साल के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई। इस हेतु पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि उपरोक्त बरामद किया गया चाकू एवं एयरपिस्टल फ्लिपकार्ट ,  स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंग साइट से मंगाये गये थे।  भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जायेगा। इसके साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी।उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल के उप निरीक्षक पारस पटेल , सउनि मुकेश पाण्डेय ,  प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version