गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग को मतदान दिवस के दिन सभी जिले से विधानसभावार प्रत्येक 2-2 घंटे में मतदान की अनुमानित जानकारी इन्कोर एप्लीकेशन के माध्यम से देना पड़ता है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केवल आधे घंटे का समय दिया जाता है। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन को बहुत सारे मैनपावर फील्ड से जानकारी कलेक्ट करने के लिए लगानी पड़ती है एवं सभी मतदान केंद्र की जानकारी कंपाइल करना होता है ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र से 2-2 घंटे की जानकारी प्राप्त कर निर्वाचन आयोग को इन्कोर एप्लीकेशन के माध्यम से भेजी जा सके।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में इस बार जिला प्रशासन ने नवाचार करते हुए एनआईसी गरियाबंद के उप निदेशक नेहरू निराला के द्वारा इन्कोर एप्लीकेशन का निर्माण किया गया है। जिसमें सभी सेक्टर अधिकारियों को यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्रदाय किया गया है। जिससे वे अपने-अपने मतदान केंद्रों की 2-2 घंटे की मतदान की जानकारी फील्ड से इन्कोर एप्लीकेशन के माध्यम से भर कर आसानी से भेज सकेंगे। इस एप्लीकेशन के माध्यम से जैसे ही सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान की जानकारी भरी जाती है। वह ऑटोमैटिक जिला निर्वाचन अधिकारी के डैशबोर्ड में विधानसभावार मतदान प्रतिशत कैलकुलेट हो जाता है। जिसे भारत निर्वाचन आयोग को भेजने में बहुत आसान हो जाएगी।
There is no ads to display, Please add some
