● पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 09 शराब कोचियों को किया गया गिरफ्तार

● साथ ही होटल, ढाबा में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले 03 संचालकों पर भी की गई कार्यवाही

● 02 दिवसीय विशेष अभियान में कुल 12  आरोपियों को पकड़ा गया

● इन सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत की गई कार्यवाही

● पुलिस टीम द्वारा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलौदाबाजार शहर, रवान, ग्राम डोटोपार, रसेड़ा एवं ग्राम रिसदा में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपियों को

● रिसदा बाईपास के पास एक आरोपी को 04 पेटी शराब के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया

● आरोपियों से कुल 393 पाव देशी प्लेन/मसाला/गोवा शराब, 05 नग बीयर एवं 06 लीटर महुआ शराब किया गया जप्त

● आरोपियों से कुल ₹40,630 कीमत मूल्य का शराब किया गया जप्त

गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार शहर एवं इसके आसपास क्षेत्रों में शराब बिक्री की सूचनाएं बहुत मिल रही थी। साथ ही शहर के आसपास स्थित होटल, ढाबा एवं अंडा ठेला में भी लोगों को शराब पीने की सुविधा मुहैया कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने की सूचना के सांथ सीमेंट संयंत्रों के ट्रक यार्ड में अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना भी प्राप्त हो रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा द्वारा इन सूचनाओं के आधार पर तथा अवैध रूप से शराब बिक्री एवं अपने होटल ढाबा में शराब पिलाने के गोरखधंधे में शामिल आरोपियों की धरपकड़ कर, इन पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु  निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे एवं एसडीओपी बलौदाबाजार सुभाष दास के मार्गदर्शन में दिनांक 02 एवं 03.11.2022 को थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व मे सिटी कोतवाली, चौकी लवन एवं एसडीओपी कार्यालय बलौदाबाजार में कार्यरत पुलिस स्टाफ की टीम द्वारा* संबंधित स्थानों में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया।

पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पुराना बस स्टैंड बलौदाबाजार, रवान, ग्राम डोटोपार, रिसदा, रसेड़ा एवं शहर के आसपास स्थित होटल ढाबा में ताबडतोड छापामार* कार्यवाही कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी 09 शराब कोचियों एवं अपने ढाबा में लोगों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले आरोपी 03 संचालक सहित कुल 12 आरोपियों को पकडा गया है। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक आरोपी को रिसदा बाईपास मार्ग में मोटरसाइकिल सहित 04 पेटी शराब अवैध रूप से ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है। आरोपियों से ₹40,630 कीमत मूल्य का कुल 393 पाव देशी प्लेन/मसाला/गोवा शराब, 05 नग बीयर एवं 06 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम ₹690 जप्त किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन मे इस्तेमाल 03 मोटरसाइकिल क्र. CG22 U7833, प्लैटिना क्र. CG04 8404 एवं बिना नंबर HF डीलक्स बिना नंबर भी जप्त किया गया है। 

आरोपियों के नाम

01. अनिल गुप्ता पिता विजय कुमार उम्र 20 वर्ष निवासी नयापारा दुर्गा चौंक बलौदाबाजार

02. करन कुमार पिता राधेश्याम कसेर उम्र 21 वर्ष निवासी शक्तिपारा बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवालीदोनों आरोपियों से 18 पाव देशी प्लेन, 38 पाव मसाला एवं शराब परिवहन मे इस्तेमाल मोटरसाइकिल क्र. CG22 U7833 जप्त

03. जयप्रकाश पिता दुखूराम डांडे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रवान थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार से 14 पाव देशी मसाला, 03 पाव गोवा शराब एवं 05 नग बीयर जप्त

04. समारू पिता दुखूराम डांडे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रवान थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार से 20 पाव देशी मसाला, 20 पाव देशी प्लेन शराब एवं मोटरसाइकिल प्लैटिना क्र. CG04 8404 जप्त

05. कार्तिक पिता बुधराम वर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम रवान थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार से 20 पाव देशी मसाला, एवं 20 पाव देशी प्लेन शराब जप्त

06. रितुकांत पिता गोपी जांगडे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम डोटोपार थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार से 06 लीटर महुआ शराब जप्त

07. रवि शंकर सोनवानी पिता फलित राम निवासी ग्राम रिसदा थाना सिटी कोतवाली *से 02 पेटी गोल्डन गोवा एवं 02 पेटी देशी मदिरा मसाला कुल 04 पेटी शराब एवं मोटरसाइकिल HF डीलक्स बिना नंबर जप्त

08. कृष्णा जायसवाल पिता शिव कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम रसेड़ा थाना सिटी कोतवाली से 17 पाव गोवा शराब, 13 पाव देसी मदिरा मसाला जप्त

09. ग्राम रिसदा स्थित चखना दुकान संचालक दिलीप सोनवानी पिता मेघनाथ उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भरूवाडीह थाना पलारी *से 18 पाव देसी मसाला शराब एवं बिक्री रकम ₹690 जप्त

10. ढाबा संचालक बलजीत सलूजा पिता जगदीश सलूजा उम्र 38 वर्ष निवासी लवन रोड दुर्गा केरियर के सामने बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली 

11. ढाबा संचालक सूरज पटेल पिता वाल्मीकि पटेल निवासी संध्या फ्यूल्स के पास रायपुर रोड बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

12. चौहान ढाबा का संचालक विद्याधर चौहान पिता आलोक चौहान निवासी रायपुर रोड बलौदा बाजार थाना सिटी कोतवाली


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version