● स्कूल के शिक्षकगणों के मोबाईल में कराया गया अभिव्यक्ति एप डाउनलोड

 ● महिला/बालिका संबंधी अपराधों के संबंध में जागरूकता हेतु पुलिस की मुहिम

● पुलिस एवं चाईल्ड लाईन की टीम द्वारा लगातार स्कूल, कॉलेज, संस्था, कार्यालयों में जाकर महिला एवं बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक

गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे के मार्गदर्शन में पुलिस एवं चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा लगातार महिला एवं बालिकाओं को “अभिव्यक्ति एप” के संबंध में प्रचार प्रसार कर जागरूक* किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 03.11.2022 को आदित्य बिडला पब्लिक स्कूल हिरमी के शिक्षकगणों एवं छात्र-छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। 

बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति ऐप तैयार किया है। अभिव्यक्ति ऐप से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। थाना/चौकी मे जाए बिना ही, अभिव्यक्ति ऐप के जरिए महिलाएं कहीं से भी एवं किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। सायबर सेल बलौदाबाजार से आरक्षक कुमार जायसवाल द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के इस्तेमाल करने के बारे में स्कूल में मौजूद छात्राओं को सतर्कता संबंधी जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि सबसे पहले प्लेस्टोर से अभिव्यक्ति महिला सुरक्षा ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप साइन इन और मोबाइल नंबर से डाउनलोड किया जा सकता है, प्रक्रिया पूरी करने के बाद ओटीपी आएगा, ओटीपी से ऐप वेरिफाई होगा। कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला एवं बालिका अपराध के बारे में बताया गया, कि किस तरह महिला अपराध होने पर अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से समाधान किया जा सकेगा। इस ऐप की जानकारी हम दूसरों को भी देंगे, ताकि महिला संबंधी होने वाले अपराध का तुरंत समाधान हो सके।

चाईल्ड लाइन केन्द्र समन्वयक रेखा शर्मा द्वारा चाईल्ड लाइन की गतिविधियों व कार्यप्रणाली व बच्चों से सम्बंधित पॉस्को एक्ट, जे.जे.एक्ट व बाल विवाह जैसे अधिनियमों व सेल्टर, दत्तक ग्रहण व महिला बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। *स्कूल प्राचार्य इंद्रजीत पाधेय द्वारा पुलिस विभाग एवं चाईल्ड लाइन विभाग की संयुक्त टीम को यह दूसरी बार स्कूल में आमंत्रित किया गया, सांथ ही टीम द्वारा बच्चों को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पुनः मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक व 125 की संख्या मे छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version