जाति प्रमाण पत्र, जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा, बुनियादी साक्षरता सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक समीक्षा

बीजापुर (गंगा प्रकाश)। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने भोपालपटनम ब्लॉक के खंड स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में जाति प्रमाण पत्र, बाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा वर्ष 2023 ऑनलाइन आवेदन, सुघ्घर पढ़वैया, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, उपचारात्मक शिक्षण, सरल कार्यक्रम, सीख कार्यक्रम, परीक्षा पूर्व तैयारी, सहित विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में उपस्थित विकासखंड के समस्त संस्था प्रमुखों एवं प्रधान पाठकों को संस्थाओं में नियमित विद्यालय में समय से उपस्थित होकर शिक्षण कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया, कर्तव्य निर्वहन में कोताही होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की बात कही गई। बेहतर शिक्षा गुणवत्ता हेतु टीम भावना एवं सकारात्मक सोच के साथ काम करने के लिए कहा गया। बैठक में पंडित नारायण खंड शिक्षा अधिकारी भोपालपटनम ने विभागीय योजनाओं को समय सीमा एवं प्रभावी ढंग से करते हुए सकारात्मक परिणाम से छात्र/ छात्राओं को लाभान्वित करने की बात उपस्थित समस्त संस्था प्रमुखों से कहीं। बैठक में मिर्जा खान बीआरसी भोपालपटनम एवं विकास खंड के समस्त सीएसी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version