विकास कुमार यादव

बलरामपुर (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय बलरामपुर के साप्ताहिक बाजार में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 772 लोगों का उपचार कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर में आयुष चिकित्सकों ने प्रदर्शनी में लगाये गये छायाचित्रों तथा औषधियों के बारे में उपस्थित अतिथियों एवं आमनागरिकों को विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सको ंने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के द्वारा उपचार की प्रक्रिया के संबंध में लोगों के प्रश्नों का जवाब भी दिया। आयुर्वेद के बारे में लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से शिविर में नाड़ी संवेदन यंत्र द्वारा वात रोगों के उपचार की विधि बताई गई तथा लोगों को उपचारित भी किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेदिक औषधियों का स्टॉल लगा कर के शुगर, बीपी जांच, नाक-कान, गला रोग उपचार, नेत्र रोग उपचार के साथ-साथ आयुर्वेदिक औषधियों की जानकारी दी गई। आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के सहभागिता से कार्यक्रम का समापन हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बलरामपुर उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरिक रिपुजीत सिंह, संजीव गुप्ता, गोपाल मिश्रा, रतन सिंह, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के स्वास्थ्य अमला सहित आमजन उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version